Skip to main content

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव, हर यूजर को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली : अगर आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करते हैं और इसका बैकअप लेने के बारे में चिंतित रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. गूगल व्हाट्सप यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठा रहा है, इसके बाद मैसेजिंग एप इस्तेमाल करने वालों को फायदा होगा. दरअसल गूगल अब व्हाट्सएप यूजर की लाइफ को और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है, यह बदलाव सबसे बड़े सर्च इंजन की तरफ से इस साल नवंबर तक कर दिया जाएगा. पापुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब यूजर्स हैं.

फेसबुक और गूगल के बीच हुई डील
अभी तक व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेने के लिए आपको गूगल ड्राइव का सहारा लेना होता था. लेकिन अब आपको गूगल ड्राइव की स्टोरेज व्हाट्सएप चैट के बैकअप के लिए खत्म नहीं करनी होगी. व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी फेसबुक और गूगल ने एक डील की है. इसके तहत यूजर व्हाट्सएप बैकअप अपने पर्सनल अकाउंट में रहते हुए फ्री में ले सकते हैं. व्हाट्सएप और गूगल के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार 12 नवंबर से व्हाट्सएप का बैकअप गूगल क्लाउड स्टोरेज का स्पेस नहीं लेगा.

डेढ़ अरब यूजर्स को मिलेगा फायदा
इसके बाद व्हाट्सएप मीडिया, टेक्सट और मेमो समेत हर तरह के मैटर का गूगल अकाउंट पर ऑटोमेटिक बैकअप होगा. व्हाट्सएप और गूगल के बीच हुए इस करार का फायदा करीब डेढ़ अरब यूजर्स को मिलेगा. गौरतलब है कि नवंबर में व्हाट्सएप के अपडेट होने के साथ पुराने सभी व्हाट्सएप बैकअप को डिलीट कर दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से यूजर्स को बैकअप लेते हुए फोन को वाईफाई से कनेक्ट करने की सलाह दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...