Skip to main content

Jio का स्पेशल ऑफर, 399 रुपये वाले प्लान के लिए देने होंगे 299

नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. जियो की तरफ से पेश किए गए 'हॉलिडे हंगामा ऑफर' में अब 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में मिलेगा. इसमें आपको 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट 'माय जियो एप' पर मिलेगा. इसके लिए आपको 'फोन पे' (Phone Pay) के माध्यम से भुगतान करना होगा. रिलायंस जियो के इस ऑफर का फायदा आप 1 जून से 15 जून तक उठा सकते हैं.

बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा
आपको बता दें कि सितंबर 2016 में लॉन्चिंग के बाद ही कंपनी ने कई धमाकेदार ऑफर पेश कर टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंप्टीशन को बढ़ा दिया है. अब इस ऑफर के आने के बाद बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है. रिलायंस जियो का 100 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दो पार्ट में मिलेगा. पहला उन प्रीपेड यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा, जो जियो एप के माध्यम से रिचार्ज करेंगे.

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
दूसरा जियो एप पर फोन पे (Phone Pay) के माध्यम से अगर आप पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जियो के 399 रुपये के रिचार्ज में यूजर को 84 दिन तक रोजाना 1.5 GB डाटा मिलता है. यानी यूजर को 84 दिन के लिए कुल 126 GB डाटा कंपनी देती है. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन की भी सुविधा है.

रिलायंस जियो, Reliance Jio, Reliance Jio Holiday Hungama, Jio Holiday Hungama, jio special offer, jio 399 plan, phone pay

स्मार्टफोन लेने पर ऑफर
इसके अलावा जियो अपने मौजूदा यूजर्स को नया स्मार्टफोन लेने पर भी शानदार ऑफर दे रहा है. इस ऑफर का फायदा आपको सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018 (Samsung Galaxy J2 2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे 7 डियो (Samsung Galaxy J7 Duo) खरीदने पर ही मिल पाएगा. आप इन दोनों में से आप कोई भी स्मार्टफोन लेते हैं तो जियो आपको 2750 रुपये का कैशबैक देगा, साथ ही 100 GB 4 G डाटा भभी मिलेगा.

कंपनी की तरफ से मिलने वाला यह कैशबैक आपके 'MyJio account' अकाउंट में क्रेडिट होगा. इसके लिए आपको 198 या 299 रुपये वाले टैरिफ प्लान का रिचार्ज कराना होगा. आपको बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी जे2 2018 और गैलेक्सी जे7 डियो को भारतीय बाजार में अप्रैल में लॉन्च किया था. सैमसंग के इन दोनों ही स्मार्टफोन में सैमसंग मॉल पहले से इंस्टॉल है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...