Skip to main content

कौन है वह साहसी पत्रकार, जिसने प्रेस कांफ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आइना?










पहले भी हो चुकी है ट्रंप और अकोस्टा की भिड़ंत
जिम अकोस्टा पहले भी सवाल पूछने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से भीड़ चुके हैं. 11 जनवरी 2017 को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान वह एक पत्रकार से उलझ गए. वह पत्रकार कोई और नहीं जिम अकोस्टा ही थे. उस वक्त ट्रंप ने जिम अकोस्टा को सवाल नहीं करने दिया और उनके समाचार नेटवर्क को 'फर्जी खबर' कहा था.

ट्रंप ने बजफीड के माध्यम से अपुष्ट डोजियर जारी किए जाने के मामले पर सीएनएन के रिपोर्टर से बतकही करने लगे. जारी किए गए डोजियर को 'कचरा' बताया था. प्रेस वार्ता के दौरान जब ट्रंप एक अन्य को पत्रकार को सवाल पूछने के लिए कह रहे थे, उसी दौरान सीएनएन रिपोर्टर जिम एकोस्टा ने चिल्ला कर कहा- 'आप हम पर हमला बोल रहे हैं, क्या आपसे एक सवाल कर सकते हैं?' इस पर ट्रंप ने कहा कि 'आप नहीं'. ट्रंप ने रिपोर्टर से यहां तक कहा कि 'आप का संस्थान बहुत ही खराब है.' एकोस्टा ने फिर से कहा कि 'आप हमारे समाचार संस्थान को बुरा भला कह रहे हैं, क्या हम आप हमें एक सवाल करने का अवसर दे सकते हैं श्रीमान्?' ट्रंप ने कहा- 'अशिष्ट ना बनें. मैं आपको सवाल पूछने का अवसर नहीं दे सकता आप फर्जी खबर है

वाशिंगटन डीसी में जन्में हैं जिम अकोस्टा
पत्रकार जिम अकोस्टा का जन्म अप्रैल 1971 में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हुआ था. उनका बचपन वर्जीनिया में बीता है. 1989 में स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने 1993 में जेम्स मैडिसन विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन (राजनीतिक शास्त्र) में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने पत्रकारिका के करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन से शुरू की. इसके बाद वह WTTG-TV, KTVT-TV होते हुए 2003 में सीबीएस न्यूज में रिपोर्टर बने. यहां उन्होंने साल 2007 तक नौकरी की. इसके बाद से वह लगातार सीएनएन में नौकरी कर रहे हैं. जिम अकोस्टा के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनके तीन बच्चे हैं. हार्टी और पीटर बेटे हैं और एक बेटी है. हालांकि उनका साल 2017 में तलाक हो चुका है.

अकोस्टा को फॉलो करते हैं बराक ओबामा
जिम अकोस्टा ट्विटर पर खासे लोकप्रिय हैं. उनके 997 हजार फॉलोअर हैं. खास बात यह है कि उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी फॉलो करते हैं. अबतक वे 30.7 K ट्वीट कर चुके हैं.

अकोस्टा के साथ खड़ा है पत्रकार समाज
डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद पत्रकार समाज जिम अकोस्टा के साथ खड़ा है. सीएनएन ने कहा कि ‘आज की प्रेस कांफ्रेंस में चुनौतीपूर्ण सवाल पूछने के कारण बदले की कार्रवाई करते हुए’ अकोस्टा का पास निलंबित किया गया. यह अभूतपूर्व फैसला हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है और देश इससे बेहतर के काबिल है.’ शाम करीब सात बजे अकोस्टा को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस में दाखिल होने से रोक दिया.

व्हाइट हाउस संवाददाता संगठन के पूर्व अध्यक्ष जेफ मैसन ने व्हाइट हाउस के इस आरोप को खारिज किया कि अकोस्टा ने महिला इंटर्न पर अपना हाथ रखा था. मैसन ने ट्वीट किया, ‘मैं आज की प्रेस कांफ्रेंस में अकोस्टा के ठीक बगल में बैठा था और उन्हें युवा इंटर्न पर अपना हाथ रखते नहीं देखा.’

कौन है वह हिम्मती पत्रकार, जिसने प्रेस कांफ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप से ले लिया पंगा?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के संवाददाता मैसन ने सीएनएन संवाददाता अकोस्टा का बचाव करते हुए कहा कि इंटर्न के आने तक अकोस्टा ने माइक पकड़ कर रखा और बाद में अपनी बात साबित करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस की कुछ तस्वीरें डालीं.

पिछले 22 साल से व्हाइट हाउस कवर कर रहे न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार पीटर बेकर ने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जो मैंने 1996 में व्हाइट हाउस कवर करने की शुरुआत से लेकर अब तक नहीं देखी. दूसरे राष्ट्रपतियों को मुश्किल सवालों से डर नहीं लगता था.’ व्हाइट हाउस संवाददाता संगठन ने यह भी कहा कि ऐसा फैसला ‘‘अस्वीकार्य’’ है. संगठन ने व्हाइट हाउस से ‘‘अपना फैसला तुंरत वापस लेने’’ की अपील की.

संगठन के अध्यक्ष ओलिवियर नॉक्स ने कहा, ‘पत्रकार अपना काम करने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं और व्हाइट हाउस संवाददाता संगठन राष्ट्रपति सहित ताकतवर सरकारी आला अधिकारियों से सवाल पूछने को लेकर अपने सदस्यों के लहजे पर नियंत्रण नहीं करता.’

इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अपने फैसले पर कायम है. सारा ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘हम इस व्यक्ति का हार्ड पास निलंबित करने के अपने फैसले पर कायम हैं. हम इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहे अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ इस वीडियो में अकोस्टा महिला इंटर्न पर कथित तौर पर अपना हाथ रखते नजर आ रहे हैं.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...