Skip to main content

'सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दुस्‍तान हमारा...' की गूंज के बीच खुला IKEA का पहला स्‍टोर, जानिए 5 अहम बातें

हैदराबाद : फर्नीचर बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी आइकिया ने गुरुवार (9 अगस्‍त) को भारत में अपना शोरूम खोला. इस दौरान इंडियन आर्मी के गोरखा राइफल्‍स के बैंड ने 'सारे जहां से अच्‍छा...' गीत बजाया. इस दौरान स्‍टोर के बाहर लाइन लगाए करीब 200 लोग खड़े थे. देश के एकल-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में निवेश की मंजूरी मिलने के 5 साल बाद कंपनी ने अपनी यात्रा शुरू की. कंपनी ने अपने स्टोर में 950 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 1,500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है. कंपनी की आगामी वर्षों में 15,000 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है.

इस कंपनी के हैं 49 देशों में हैं स्‍टोर
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के 49 देशों में स्‍टोर हैं. आइकिया समूह के सीईओ जेस्पर ब्रॉडिन ने कहा कि भारत में पहले स्टोर का उद्घाटन कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लंबी अवधि तक है क्योंकि यह हमारे लिये महत्वपूर्ण बाजार है. कंपनी की 2025 तक 25 ऐसे ही स्टोर खोलने की योजना है. 2013 में आइकिया को एकल-ब्रांड खुदरा कारोबार में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिये सरकार से मंजूरी मिली थी.

2017 में पहला स्‍टोर खोलना चाहती थी कंपनी
आइकिया की योजना 2017 में देश में अपना पहला स्टोर खोलने की थी लेकिन इसमें देरी हुई. पहले कंपनी ने हैदराबाद में स्टोर खोलने की तारीख 19 जुलाई रखी थी. बाद में इसे बदलकर 9 अगस्त कर दिया गया. कंपनी 10,500 करोड़ रुपये में से अब तक 4,500 करोड़ रुपये भारत में विभिन्न परियोजनाओं में लगा चुकी हैं. उसने अकेले हैदराबाद स्टोर में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

दिल्‍ली-एनसीआर में भी खोलेगी स्‍टोर
आइकिया ने कहा वह भारत में अपने निवेश में तेजी लायेगी. भारत में बड़े अवसर देख रहे हैं, इसलिये भारत में आगे विस्तार करने के लिये हम निवेश में वृद्धि करेंगे. खुदरा क्षेत्र के अलावा कंपनी की अगले वर्ष तक ई-कॉमर्स क्षेत्र में भी उतरने की योजना है. हैदराबाद के बाद मुंबई स्टोर 2019 तक तैयार हो जाएगा. इसके बाद बेंगलुरू और दिल्ली-एनसीआर में स्टोर शुरू होंगे.

50% स्‍टाफ महिलाएं होंगी
कंपनी के अधिकारियों ने पहले बताया था कि हैैैैदराबाद में स्टोर 13 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा. इसमें 7,000 से ज्यादा आइकिया उत्पाद होंगे और इसमें से 2,000 उत्पादों की कीमत 200 रुपये से कम होगी. कंपनी करीब एक दशक से भारत में स्‍टोर खोलने की इच्‍छुक थी.

देश के 40 शहरों में खोलेगी स्‍टोर
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने साल 2025 तक भारत में 25 स्टोर्स खोलने की योजना बनाई है. कंपनी ने कहा कि उसकी योजना देश के 40 शहरों में स्टोर शुरू करने की है. एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी मुख्य प्राथमिकता ग्राहकों और सहकर्मियों दोनों के लिए एक प्रेरणादायक और सुरक्षित अनुभव तैयार करना है.'

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...