Skip to main content

रिलीज हुआ सपना चौधरी का भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके', इंटरनेट पर छा गया VIDEO

नई दिल्ली: आरएसवीपी प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना-2’ में रवि किशन तंत्र शक्ति से लोहा लेते नजर आएंगे. फिल्‍म की कहानी तंत्र विद्या और पुरानी मान्‍यताओं पर आधारित है, जिसमें अशोक अत्री ने मॉर्डन टच दिया है. भारत में तंत्र और तांत्रिक शक्तियों की पुरानी परंपरा रही है और इसी में कुछ शक्ति नकारात्‍मक होती हैं, जिससे रवि किशन लड़ते नजर आ रहे हैं.

अब इस फिल्म का एक नया गाना 'मेरे सामने आके' रिलीज कर दिया गया है, जिसमें हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी डांस करते हुए नजर आ रही हैं. एक दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, ‘बैरी कंगना- 2’ में रवि किशन काफी फ्रेश और स्‍टाइलिस नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्‍म की अभिनेत्री शुभी शर्मा की भूमिका पर सस्‍पेंस बरकरार है. इसके अलावा रवि किशन ‘बैरी कंगना- 2’ में काजल राघवनी के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे.

रवि किशन पहले ही इस फिल्‍म को अभूतपूर्व बता चुके हैं. इससे पहले जब फिल्म का पहला पार्ट आया था, तब उसने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी हंगामा मचाया था, मगर अब बारी ‘बैरी कंगना- 2’ की है जिस पर पूरे इंडस्‍ट्री की नजर है. फिल्‍म की शूटिंग यूपी और मुंबई में की गई है. प्रोड्यूसर विनोद पांडे और अशोक श्रीवास्तव ने इस फिल्‍म को भव्‍य बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं, जिनमें से एक हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का स्‍पेशल डांस प्रमुख है. उनका दावा है कि ‘बैरी कंगना- 2’ साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्‍म है.



गौरतलब है कि फिल्‍म ‘बैरी कंगना -2’ के लेखक–निर्देशक अशोक अत्री और प्रोड्यूसर विनोद पांडेय और अशोक श्रीवास्तव हैं. स्क्रिप्‍ट लिखा है मोहन वर्मा ने और फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं. फिल्‍म में मेगा स्‍टार रवि किशन के अलावा कुणाल सिंह, सपना चौधरी, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, आशिश सिंह बंटी, अवधेश मिश्रा, तृषा खान, मनोज द्विवेदी, उमेश सिंह, रमेश दिवेदी, जीतू शुक्‍ला, लोटा तिवारी, गीता यादव, शौम्‍या, साहब लालधारी, बबलू विश्‍व‍कर्मा, विनोद कुमार पांडेय, ललित तिवारी, वैशाली सिंह, श्‍वेता बेदी भी नजर आ रही हैं.

फिल्मों की और खबर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...