Skip to main content

कश्मीर में सीजफायर खत्म, गृहमंत्री बोले-आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करें जवान





नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर में लगातार बिगड़ते हालात के बाद केंद्र सरकार ने संघर्ष विराम को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. रमजान से पहले शांति की पहल करते हुए केंद्र सरकार ने घाटी में सीजफायर का ऐलान किया था. राज्य सरकार और विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसका स्वागत किया था. लेकिन इसके बाद भी घाटी में हालात में खास सुधार नहीं हुआ. पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी रही. बीएसएफ के जवानों ने अपनी जान गंवाई. पत्रकार शुजात बुखारी की घाटी में हत्या कर दी गई. ईद के दिन पत्थरबाजी हुई.

तभी से माना जा रहा था कि सरकार सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएगी. हालांकि राज्य सरकार ने कहा कि इस सीजफायर का घाटी में  लोगों ने स्वागत किया है. इसीलिए पहले कहा गया कि इस सीजफायर को ईद के आगे भी बढ़ाया जाएगा. लेकिन पिछले एक सप्ताह के हालात ने सरकार पर काफी दबाव बढ़ा दिया.

VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश!

एक दिन पहले यानी शनिवार 16 जून को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि वह इस बारे में 17 जून को ऐलान करेंगे. रविवार को उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर से सीजफायर खत्म करने का ऐलान किया. उन्होंने सुरक्षाबलों को आदेश दिया कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करें










ANI @ANI




On 17th May, GoI took decision that Security Forces will not conduct offensive operations in J&K during holy month of Ramzan. Decision was taken in interests of the peace loving people of J&K, in order to provide them a conducive atmosphere to observe Ramzan:HM Rajnath Singh











ANI @ANI




Security Forces are being directed to take all necessary actions as earlier to prevent terrorists from launching attacks&indulging in violence and killings.Government will continue with its endeavour to create an environment free of terror and violence in J&K:HM Rajnath Singh








राजनाथ सिंह ने ये ऐलान करते हुए कहा, घाटी में शांति के लिए हमने ये ऐलान किया था. रमजान के पवित्र महीने में लोगों को तकलीफ न हो इसलिए केंद्र सरकार ने ये निर्णय लिया था. अब हमने सुरक्षा बलों से कह दिया है कि आतंकियों के खिलाफ उन्हें जो भी सख्त एक्शन लेना हो वह लें. सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ अपना ऑपरेशन शुरू करें. सरकार घाटी में शांति के प्रयासों के लिए प्रयास जारी रखेगी.

 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...