Skip to main content

...तो यह है मलाइका अरोड़ा का फेवरेट योगासन

मुंबई: योग अब सिर्फ भारत का नहीं पूरे विश्व का हो चुका है. आज पूरा विश्व योग दिवस का जश्न मना रहा है. बॉलीवुड कलाकारों में भी योग का काफी क्रेज है. बात करें बॉलीवुड की सबसे फिट एक्‍ट्रेसेस की तो मलाइका अरोड़ा का नाम इनमें सबसे पहले आता है. मलाइका अरोड़ा अपने जीवन में योग को काफी महत्व देती हैं. मलाइका अपने को फिट रखने के लिए नियमित योग का अभ्यास करती हैं.

योग दिवस के अवसर पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपने फेवरेट योगासन और उनके फायदों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं उन्होंने योग पर क्या बात की है...



पद्मासन

पद्मासन या कमल आसन, बैठ कर की जाने वाली योग मुद्रा है. जिसमें घुटने विपरीत दिशा में रहते हैं. इस आसन को करने से मन शांत होता है. जिससे ध्यान लगाने में सहायता मिलती है. साथ में यह योगासन कई शारीरिक बीमारियों को दूर करता है. पद्मासन पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, 'पद्मासन मेरा फेवरेट योगासन है. इसके लिए दिमाग और एकाग्रता शक्ति का ध्यान रखना आवश्यक है. यह आसन आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है. यह शरीर और आत्मा के बीच संतुलन को दर्शाता है. यह शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को तेज करता है. चटाई पर बैठ कर किया जाना वाला यह योग आपके क्षमताओं को बढ़ाता है.'

सूर्य नमस्कार 

सूर्य नमस्कार को सभी योगासनों में सबसे बेहतर माना जाता है. इस आसन को करने से पूरे शरीर का कसरत हो जाता है. इस आसन को करते हुए सूर्य की तन, मन और मन्त्र से उपासना की जाती है क्योंकि सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है.

सूर्य नमस्कार पर बात करते हुए 44 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा, 'सूर्य नमस्कार से आपके शरीर के सभी अंगों का कसरत हो जाता है. इसे करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. यह शरीर में रक्त-संचार को ठीक करता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है. यह शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर आपको फिट रखता है. मेरे लिए सूर्य नमस्कार कम्प्लीट वर्कआउट पैकेज है.'

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...