Skip to main content

सरकारी नौकरी पाने के लिए लोग इतने 'लालायित' क्‍यों रहते हैं?

हरियाणा सरकार ने 12 जून को सरकारी सेवाओं में प्रवेश की अधिकतम उम्र सीमा 40 से बढ़ाकर 42 साल कर दी. पिछले दिनों रेलवे ने तीन दशकों में पहली बार सबसे बड़ी भर्तियां करने के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के करीब 90 हजार पदों पर विज्ञापन निकाला. इसके लिए दो करोड़ सैंतीस लाख लोगों ने आवेदन दिया. इसी तरह अन्‍य महकमों में भी भर्ती के लिए चंद सौ सीटों के लिए लाखों-करोड़ों आवेदन आते हैं. यहीं से बड़ा सवाल खड़ा होता है कि 1991 में शुरू हुए आर्थिक उदारीकरण और निजीकरण के एक पीढ़ी से भी ज्‍यादा वक्‍त गुजरने के बावजूद लोगों के जेहन में सरकारी नौकरियों को लेकर अभी भी क्रेज क्‍यों बरकरार है? लोगों में अभी भी सरकारी नौकरी का मोह खत्‍म क्‍यों नहीं हो रहा है?

उससे पहले 'सोशलिस्‍ट' किस्‍म की मानसिकता वाले देश में सरकारी नौकरी ही रोजगार का सर्वश्रेष्‍ठ विकल्‍प माना जाता था. उसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि लगभग हर सेक्‍टर में सरकार की भी उपस्थिति थी. यानी निजी क्षेत्र में भी सार्वजनिक उपक्रम, सरकारी कंपनियों की बड़ी भूमिका थी. इसलिए सरकारी नौकरी का ही हर तरफ बोलबाला था, पूछ थी. इसकी तुलना में प्राइवेट सेक्‍टर को मोटेतौर पर 'फैक्‍ट्री' कल्‍चर से जोड़कर देखा जाता था. जहां हर तरफ बेइंतहा शोषण था. नौकरी अस्‍थाई थी. पैसा मामूली था. कामगार बेचारा परेशान था. उसकी तुलना में सरकारी नौकरी परमानेंट यानी 'स्‍थायी' और सुरक्षित होती थी. पेंशन होती थी. सुविधाएं और सबसे बढ़कर 'आराम' था.

1991 के बाद के दौर में उदारीकरण, वैश्‍वीकरण और बाजारवाद की बयार बही. नतीजतन प्राइवेट सेक्‍टर की दशाएं बदलीं और वह पूरी तरह से कारपोरेट सेक्‍टर में तब्‍दील हो गया. प्राइवेट 'जॉब' में नौकरियों के अवसर बढ़े. दूसरी तरफ सरकार ने माना कि हर क्षेत्र में दखल देना सरकार का काम नहीं है. लिहाजा सरकार ने कई कंपनियों का विनिवेश करना शुरू किया. इसी दौर में आरक्षण सरकारी क्षेत्र में नए रूप में आया. 2004 के बाद अधिकांश नौकरियों में सरकारी पेंशन का प्रावधान खत्‍म सा हो गया. इन सबका असर यह हुआ कि सरकारी नौकरियां सीमित हो गईं और प्राइवेट जॉब का नित नए क्षेत्रों में अवसर उत्‍पन्‍न होने के कारण स्‍कोप बढ़ता गया. फिर भी लोगों में इसके प्रति आसक्ति बनी रही.

jobs

सामंतवादी सोच
समाज वैज्ञानिक इनको लोगों की सामाजिक-आर्थिक पृष्‍ठभूमि से जोड़कर देखते हैं. खासकर उत्‍तर भारत में अभी भी कस्‍बाई, ग्रामीण समाज अर्द्ध-सामंतवादी मानसिकता का समाज है. ऐसे समाज में सरकारी नौकरी का मतलब उच्‍च प्रतिष्‍ठा से है. आईएएस, पीसीएस बनना सामाजिक रुतब हासिल करने का परिचायक माना जाता है. इसी कारण ऐसी शादियों में खूब दहेज का चलन देखा जाता है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक कंपनियों में लाखों रुपये का पैकेज पाने वाले की वह हैसियत नहीं मानी जाती जोकि एक नायब तहसीलदार की अपने इलाके में होती है, जबकि प्रशासनिक नौकरी की बाबूशाही में यह सबसे निचले दर्जे का पद होता है.

दूसरी बड़ी वजह जॉब सिक्‍योरिटी है. प्राइवेट जॉब में भले ही एचआर समेत तमाम संस्‍थाएं अस्तित्‍व में आ गई हों लेकिन अभी भी सरकारी की तुलना में प्राइवेट जॉब को सरकारी की तुलना में असुरक्षित ही माना जाता है. प्रदर्शन ही इन नौकरियों में टिके रहने का एकमात्र पैमाना है. इसके विपरीत सरकारी नौकरी पाना कठिन है लेकिन उसको निभाना आसान होता है, जबकि प्राइवेट जॉब पाना आसान है लेकिन उसको कर पाना कठिन माना जाता है. संभवतया इस तरह की मानसिकता के कारण ही सरकारी नौकरियों के प्रति आसक्ति बनी हुई है. इन्‍हीं वजहों से सरकारों पर सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा बढ़ाने के लिए लगातार दबाव रहता है.

Railway के 90 हजार पदों पर आवेदन किया है तो जरूर पढ़ें यह खबर

इसी कड़ी में हरियाणा जैसे राज्‍यों में इसकी सीमा को 40 साल से बढ़ाकर 42 साल किया गया. इसी तरह कुछ साल पहले उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा में आयु सीमा 30 साल थी. बाद में उसे 35 और अब बढ़ाकर 40 साल कर दिया गया है. जबकि इसके विपरीत आईएएस जैसी सेवाओं के लिए होता कमेटी जैसी अन्‍य कई समितियों ने हालिया वर्षों में सुझाव दिए हैं कि इनके लिए आयु की सीमा में कटौती की जानी चाहिए. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इससे एक क्षेत्र में असफल होने की स्थिति में युवाओं को किसी दूसरे क्षेत्र में भी करियर बनाने का मौका मिलेगा अन्‍यथा कई बार एक ही क्षेत्र में लगातार प्रयास करते रहने के कारण बहुत ज्‍यादा समय खर्च हो जाता है और सफलता नहीं मिलने पर बेरोजगार का जीवन बर्बाद हो जाता है.

तस्‍वीर का दूसरा पहलू
हालांकि इसके साथ ही समाज वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि बेहतर प्राइवेट जॉब पाने के लिए बेहतर क्‍वालिटी की उच्‍च शिक्षा की जरूरत होती है. इसके लिए पर्याप्‍त पैसा भी खर्च करना पड़ता है. इस तरह की नौकरियां भी महानगरों में ही सीमित हैं. लिहाजा महानगरीय संस्‍कृति में रचे-बसे लोगों के लिए ये पहली पसंद होती है.

दूसरी तरफ आम सरकारी नौकरियों को हासिल करने के लिए टेस्‍ट पास करना जरूरी होता है और ये सर्वत्र उपलब्‍ध होती हैं. लिहाजा टायर-3 और 4 शहरों में रहने वाले लोगों को इनको हासिल करने के लिए पैसों की तुलना में समय अधिक खर्च करना होता है. इसलिए वे परीक्षा की तैयारियों में लगे रहते हैं और अपने अंचल में ही सेटल होने की ख्‍वाहिश रखते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...