Skip to main content

छलका गोविंदा का दर्द, कहा- 'पिछले 9 सालों से मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है'









(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, गोविंदा)




उन्होंने कहा ‘‘या तो मेरी फिल्में रिलीज न हों या फिर उन्हें अच्छे थिएटर या स्क्रीन न मिलें. इसका ताजा उदाहरण ‘फ्राइडे’ है जो कुछ ही सप्ताह पहले रिलीज हुई. इसे मीडिया से बेहतर रिव्यू मिला, लेकिन फिल्म थिएटरों से हटा ली गई.’’ बता दें, हाल ही में सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख और फिल्मकार पहलाज निहलानी ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के एक आदेश को चुनौती दी. सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड ने अपने इस आदेश में निहलानी की जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रंगीला राजा’ से 20 दृश्य हटाने को कहा था.
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, गोविंदा)

निहलानी ने अपनी याचिका में कहा कि सेंसर बोर्ड का सुझाव सही ठहराने लायक नहीं है, क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म किसी भी तरह से अश्लील नहीं है. फिल्मकार ने सेंसर बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष प्रसून जोशी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘राजनीतिक तौर पर प्रेरित हैं’’. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब एक फिल्म को प्रमाणन के लिए बोर्ड के पास भेजा जाता है तो बोर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी ने फैसला करने में 21 दिन का वक्त लगता है, लेकिन इस मामले में फैसला करने में उसे 40 दिन लग गए. बीते दो नवंबर को कमिटी ने आदेश पारित कर फिल्म से कई दृश्य हटाने को कहा था.
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, गोविंदा)

बता दें, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर निहलानी का कार्यकाल काफी विवादों में रहा था. कई फिल्मकारों ने उन पर आरोप लगाए थे कि वह उनकी फिल्मों में मनमाने तरीके से दृश्य हटाने को कहते थे. इस विवाद के बाद निहलानी को पद से हटाकर प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया था. ‘रंगीला राजा’ के जरिए करीब 25 साल बाद निहलानी और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले पहलाज निहलानी की फिल्म 'इल्जाम' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले गोविंदा ने उनके साथ 'शोला और शबनम' और 'आंखें' में काम किया है और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...