Skip to main content

दिल्ली: घर में फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 11 शव, सभी के मुंह और आंखों पर बंधी है पट्टी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बेहद दर्दनाक घटना घटी है. यहां के बुराड़ी इलाके के संत नगर में एक घर में 11 फंदे पर लटके मिले हैं. मरने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. पुलिस का कहना है कि शवों में बच्चे भी हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. सभी शवों मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अब तक इन मौतों को संदिग्ध माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस परिवार का फर्नीचर और किराना की दुकान है. सभी घर के आंगन में लगे जाल से लटके हुए मिले हैं.

शवों पर पड़ोसी की पड़ी नजर
पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की नजर इस परिवार के आंगन में गई. लोगों को लटका देख वे घबरा गए और आसपास के लोगों को इक्ट्ठा कर लिया. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस को सुबह करीब सात बजे यह सूचना मिली. पड़ोसियों का कहना है कि ये पूरा परिवार मिलनसार था. शनिवार की रात को भी आसपास के लोगों ने इस परिवार के लोगों को देखा था. देखकर ऐसा कभी नहीं लग रहा था कि इस परिवार पर कोई मुश्किल है.

सुसाइड की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है. मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट तौर से कहा जा सकेगा. हालांकि उनका कहना है कि ये सुसाइड का मामला हो सकता है. उनका कहना है कि शवों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. इससे ऐसा प्रतीत होता है मानो वे एक साथ सुसाइड करते वक्त न एक दूसरे को देखना चाहते हों और न ही एक दूसरे की आवाज सुनना चाहते हों.


घर का दरवाजा खुला होना पैदा करता है संदेह
पुलिस का यह भी कहना है कि सुबह सात बजे के करीब लोगों की सूचना पर जब वह संत नगर के गली नंबर-2 स्थित इस घर में पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था. कुछ शव घर की आंगन में लटके थे तो कुछ अंदर पंखे के सहारे लटके थे. यह बात पुलिस के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है. कुछ लोग इस सामूहिक मौत को तंत्र-मंत्र से भी जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि सारी स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

पुलिस ने बताया कि 11 लोगों के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं. दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे. मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं. पुलिस इस परिवार के दूसरे लोगों की तलाश कर रही है और उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने बताया कि 9 शव घर में जाल से लटके मिले, एक खिड़की से और एक महिला बेडरूम में जमीन पर मिली हैं. कुछ शवों के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं. यह चार मंजिला मकान है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...