Skip to main content

दिल्ली समेत उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंडक, प्रदूषण में होगा इजाफा

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है.


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति में इजाफा होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान सर्दी बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग में दिल्ली क्षेत्र की पूर्वानुमान इकाई के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की गति में कमी आने के अनुमान को देखते हुये दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में इस सप्ताहांत सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने के कारण दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है. शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक पर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 315 दर्ज किया गया. प्रदूषण मानकों के मुताबिक यह बहुत खराब श्रेणी में आता है.



डा. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कम से कम एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इस कारण से दिल्ली और उत्तर क्षेत्रीय मैदानी इलाकों में इस सप्ताहांत शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहते हुये 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

इसके साथ ही उन्होंने अगले दो दिनों तक सुबह कोहरे की स्थिति उत्पन्न होने की भी संभावना व्यक्त करते हुये कहा कि राजधानी में सुबह के समय प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है.

उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को हवा की मौजूदा गति (20 से 25 किमी प्रति घंटा) में तेजी से गिरावट होने की संभावना को देखते हुये अगले कुछ दिनों तक वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा. इसके बाद हवा की गति पांच से सात किमी प्रति घंटे तक आ सकती है.

डा. श्रीवास्तव ने बताया कि 19 नवंबर से उत्तरी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस वजह से अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...