Skip to main content

लालू यादव की लाइफ में आया नया 'दुश्मन', नींद तक कर रखी है हराम

सौरभ शुक्ला, रांची: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बार कुत्ते उनके दुश्मन बन बैठे हैं. कुत्तों की वजह से लालू यादव ठीक से सो नहीं पा रहे हैं. डेंगू के डंक के बाद अब कुत्ते लालू यादव की नींद हराम कर रहे हैं. लालू यादव जेल में जब कभी सोने की कोशिश करते हैं तो कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगते हैं. रात में कुत्तों की आवाज लालू के कानों में जोर से पहुंचती है, जिससे वे चाहकर भी नहीं सो पाते हैं. इस समस्या से निदान के लिए लालू यादव पेइंग वार्ड में शिफ्ट होना चाहते हैं.

दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रिम्स के सुपर स्पेशलिटी विभाग में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां कुत्ते लालू यादव की नींद हराम कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव रिम्स में इलाजरत हैं, लेकिन कुत्ते लालू यादव की परेशानी का कारण बन चुके हैं. दिन में सोने वाले ये कुत्ते रात को भौंककर लालू यादव को जगा देते हैं, जिससे उनकी नींद हराम हो गई है. लालू यादव के समर्थक इरफान अंसारी ने बताया कि लालू यादव की लाइफ में कुत्ते बड़ी परेशानी बने हुए हैं.

लालू प्रसाद यादव के अटेंडेंट भोला यादव ने कहा कि उनकी सेहत यथावत बनी हुई है. उनके कमरे की बाथरूम की स्थिति खराब है, जिस वजह से पेइंग वार्ड की मांग कर रहे हैं, ताकि वहां लालू आराम से रह सके और टहल भी सकें. उनका कहना है कि टहलने से लालू का शुगर लेवल भी सामान्य रहेगा. वहीं भोला यादव ने कहा कि रात में कुत्ते परेशानी का कारण बन गए हैं और नींद भी हराम कर रहे हैं.

बहराल राजनीति में अच्छे-अच्छों को पटखनी देने वाले लालू यादव की नींद कुत्तों के कारण पूरा नही हो रहा है. लिहाजा लालू पेइंग वार्ड की मांग कर रहे हैं ताकि नींद पूरा हो सके और उनकी सेहत भी बेहतर हो सके.

लगभग सौ दिनों बाद दोबारा जेल भेजे गये लालू
चारा घोटाला मामले के दोषी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने के बाद आज सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. अदालत ने उन्हें करीब 100 दिन के बाद वापस बिरसा मुंडा जेल भेज दिया है. प्रसाद चारा घोटाला मामलों की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालतों में पहुंचे और उन्होंने बारी-बारी से चाईबासा कोषागार से लूट के मामले में आदेश देने वाली एसएस प्रसाद की अदालत और फिर देवघर एवं दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामलों में फैसला सुनाने वाली एमपी मिश्रा की अदालत में आत्मसमर्पण किया. दोनों अदालतों ने प्रसाद को न्यायिक हिरासत में लेकर वापस बिरसा मुंडा जेल भेजने के आदेश दिये.

आरजेडी प्रमुख के अधिवक्ताओं ने लालू को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराने का अनुरोध किया जिसके बाद अदालतों ने जेल प्रशासन को प्रसाद के स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखना का निर्देश दिया.

प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि जेल के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे. उनकी बीमारियों की जांच के लिए रिम्स के चिकित्सकों का बोर्ड बनाया जा सकता है और इस मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर प्रसाद को जल्द ही वापस रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है. लेकिन फिलहाल वह जेल में ही रहेंगे.

झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त के अपने आदेश में प्रसाद को कहा था कि वह 30 अगस्त तक सीबीआई की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण करें.

इससे पहले अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख की चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया था.

अदालत ने कहा था कि आवश्यक होने पर अब प्रसाद का यहां रिम्स अस्पताल में इलाज होगा.

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए लालू के अधिवक्ताओं की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की दलील को 24 अगस्त को अस्वीकार कर दिया था. अदालत ने प्रसाद को आत्मसमर्पण के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...