Skip to main content

Maruti नहीं इस बार फोर्ड ने मचाया धमाल, Honda ने भी गाड़े झंडे










मारुति के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री घटी
कंपनी की ऑल्टो और वैगन आर जैसी छोटी कारों की बिक्री 32,835 यूनिट रही जो पिछले साल अक्टूबर में 32,490 कारें थी. इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट श्रेणी में भी कंपनी ने 64,789 कारों की बिक्री की जो अक्टूबर 2017 में 62,480 वाहन थी. मिड-सेडान सेग्मेंट में कंपनी ने 3,892 सियाज की बिक्री की. वहीं विटारा ब्रिजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी यूटिलिटी वाहन श्रेणी में कंपनी की बिक्री घटी है और यह 11.2 प्रतिशत घटकर 20,764 वाहन रही जो अक्टूबर 2017 में 23,382 वाहन रही.

मारुति के निर्यात में आई कमी
अक्टूबर में कंपनी का एक्सपोर्ट 17 प्रतिशत घटकर 8,666 वाहन रहा जो पिछले साल इसी माह में 10,446 वाहन था. मारुति की कंप्टीटर कंपनी हुंदई ने नई सेंट्रो और क्रेटा, एलिट आई20 और ग्रैंड आई10 जैसी कारों की मजबूत मांग के बेस पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में किसी भी महीने की तुलना में सर्वाधिक कारों की बिक्री की. कंपनी के वाहनों की घरेलू बिक्री में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी ने इस साल अक्टूबर में 52,001 वाहन घरेलू बाजार में बेचे. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 49,588 गाड़ियों की बिक्री की थी.



ग्राहकों में खरीदारी का रुझान कम
घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि आलोच्य महीने के दौरान उसकी यात्री वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 24,066 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 23,453 वाहनों की बिक्री की थी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव क्षेत्र) राजन वढेरा ने कहा, ‘ग्राहकों में खरीदारी को लेकर कमजोर रूझान के कारण पिछले कुछ महीनों से यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में कमी देखी गई. इसलिए इस बात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है कि आखिर में त्योहारी मौसम कैसा रहता है.’

टोयोटा ने 12 हजार वाहनों की बिक्री की
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने इस अक्टूबर में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,606 वाहनों की बिक्री की. पिछले साल अक्टूबर में घरेलू बाजार में 12,403 वाहन बेचे थे. टीकेएम के उप-प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा, 'हमें खुशी है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, ऊंची ब्याज दर और बीमा प्रीमियम में वृद्धि के चलते ग्राहकों के कमजोर रुझान के बावजूद हम कारोबार को बेहतर बनाये रखने में कामयाब रहे हैं.'

नई अमेज की अच्छी बिक्री जारी रही
होंडा कार्स इंडिया की बिक्री अक्टूबर में पिछले साल के मुकाबले लगभग बराबर रही. कंपनी ने इस दौरान 14,233 कारों की बिक्री की. पिछले अक्टूबर में कंपनी ने 14,234 इकाइयों की बिक्री की थी. कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा, 'त्योहारी मौसम होने के बावजूद पिछले वर्षों की मुकाबले ग्राहकों का रुझान कमजोर रहा. हालांकि अमेज की अच्छी बिक्री जारी है और हाल में पेश सीआर-वी से नये उत्साह का संचार हुआ है.'

टाटा मोटर्स ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 18,290 इकाई रहीं. कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 16,475 यात्री वाहनों की बिक्री की थी. टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा, जहां उद्योग दो प्रतिशत की दर से आगे बढ़ा है, वहीं टाटा मोटर्स ने 11 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज की है. इसलिए ईंधन की कीमतों के बढ़ने, उच्च ब्याज दर और बीमा के प्रीमियम में वृद्धि के बावजूद हम सकारात्मक वृद्धि को कायम रखने में सफल रहे हैं.

फोर्ड इंडिया के मुताबिक अक्टूबर में उसकी घरेलू बिक्री दोगुनी तक बढ़कर 9,044 पर पहुंच गई. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 4,218 इकाई रही थी. फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, 'निकट भविष्य में ग्राहकों के बीच कमजोर धारणा, ईंधन के ऊंचे दाम और ऊंची ब्याज दर के चलते वाहन क्षेत्र में प्रतिकूल माहौल बना रहेगा.'

उन्होंने कहा कि मजबूत ब्रांड, सही उत्पाद, प्रतिस्पर्धी लागत और प्रभावी स्तर की रणनीति से 'हमें उद्योग से अधिक तेज गति से' वृद्धि हासिल करने में मदद मिली है. दोपहिया वाहनों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि अक्टूबर में उसकी बिक्री 16.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7,34,668 इकाई रहीं. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री अक्टूबर में 12 प्रतिशत बढ़कर 5,21,159 वाहन रही. कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 4,66,552 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी.

वहीं टीवीएस मोटर ने कहा कि अक्टूबर में उसने 26 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,98,427 दोपहिया वाहन बेचे. कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 3,17,411 वाहनों की बिक्री की थी. मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड ने इस साल अक्टूबर में एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ 70,451 वाहन बेचे. कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 69,492 इकाइयों की बिक्री की थी. वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कहा कि पिछले महीने उसने 30.76 फीसदी की वृद्धि के साथ 65,689 दोपहिया वाहनों की बिक्री की.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...