Skip to main content

असम में सिंगर शान पर हमला, गुस्साए लोगों ने फेंके पत्थर और कागज के गोले

नई दिल्ली: प्लेबैक सिंगर शान पर असम के गुवाहाटी में एक लाइव कंसर्ट के दौरान लोगों ने हमला कर दिया. यहां पहुंचे कुछ श्रोता इसलिए भड़क गए क्योंकि सिंगर ने बंगाली गाना गा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुस्साए लोगों ने शान पर पत्थर और कागज के गोले फेंके. गनीमत रही कि इस घटना में स्टेज पर मौजूद किसी शख्स को चोट नहीं पहुंची.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरुसजाई स्टेडियम में लाइव कंसर्ट की शुरुआत में अपने फेमस हिंदी गानों के बाद जब सिंगर शान ने बंगाली गाने गाना शुरू कर दिए. इस पर वहां मौजूद कुछ श्रोताओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया ताकि सिंगर गाना बदल दें, लेकिन जब शान ने गाना जारी रखा तो लोग भड़क गए और कहने लगे कि यह बंगाल नहीं असम हैं. यहां बंगाली गाना नहीं चलेगा.



फेसबुक पर भी सिंगर शान के इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उत्पाती युवक लात मारकर कुर्सी तोड़ते हुए नजर आ रहा है. आप भी देखें वीडियो...

सूत्रों की मानें तो हंगामे के बाद सिंगर ने अपना स्टेज शो बीच में ही छोड़ दिया और वापस चले गए. उधर, कार्यक्रम के आयोजकों ने शान से इस मामले को लेकर माफी मांगी है.शान उर्फ शांतनु मुखर्जी ने भी बात का बतंगड़ न बनाने को कहा है.

शान ने ट्विटर पर लिखा है, ''मेरी असम की यात्री बड़ा बड़ी प्यार रही!! वहां सबसे आकर्षक जगहों को देखा...नए दोस्त बनाये..हर कंसर्ट में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला...एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से यह इस सुंदरतम राज्य को कलंकित करना सही नहीं है !!! जो भी हुआ वह इस मूवमेंट की गर्मागर्मी में हुआ.''



17 साल की उम्र से कर रहे सिंगिंग
शान का जन्म 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था.  जब शान 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने सिंगिग शुरू की ताकी वह अपना घर चला सकें. इसके बाद उनकी मां ने उन्हें भी सिंगिंग सिखाई. शान ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, मराठी, उर्दू और तेलुगु में भी गाने गाए हैं. शान ने पाकिस्तानी फिल्म के लिए भी गाने गाए हैं. शान ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में ही कर दी थी. उन्होंने पॉप, जैज, रोमांटिक, हिप हॉप, रॉक जैसी अलग-अलग विधाओं में भी गाने गाए हैं.

मिल चुके हैं नामी अवॉर्ड
शान को फिल्म 'सावरिया' के गाने 'जब से तेरे नैना' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. उनके गाने चांद सिफारिश, बहती हवा-सा था वो, हे सोना, दिल लेके समेत कई गाने बेहद पॉपुलर हैं. इसके अलावा शान ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है और शान कई प्रोग्राम्स को होस्ट भी कर चुके हैं. शान को 'गोल्डन वॉइस ऑफ इंडिया', 'वॉइस ऑफ पैराडाइस', 'मैजिशियन ऑफ मेलडी' और 'वॉइस ऑफ यूथ' जैसे टाइटल्स के भी सम्मानित किया जा चुका है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...