Skip to main content

दिल्ली: शिवविहार-त्रिलोकपुरी रूट पर मेट्रो सेवा शुरू, ये होंगे स्टॉपेज

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिनई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (DMRC) की पिंक लाइन पर 17.86 किलोमीटर लंबा शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील मार्गखंड 31 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया गया. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने झंडा दिखाकर इस मेट्रो रेल मार्ग का उद्घाटन किया. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के शिवविहार-त्रिलोकपुरी संजय झील खंड को बुधवार से खोल दिया गया.इस रूट पर इन स्टेशनों पर रूकेगी मेट्रो
इस उपरिगामी मार्गखंड में 15 स्टेशन हैं, जिनमें तीन पर ट्रेन बदलने की सुविधा है. ये स्टेशन त्रिलोकपुरी संजय झील, पूर्व विनोद नगर-मयूर विहार -2, मंडावली,पश्चिम विनोदनगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कडकड़डूमा, कडकड़डूमा कोर्ट, कृष्णानगर, पूर्व आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जोहरी एंक्लेव और शिवविहार हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘इस खंड की बड़ी बात तीन इंटरचेंज स्टेशन (जहां आप ट्रेन बदल सकते हैं)-- आनंद विहार (ब्लूलाइन के साथ), कड़कड़डूमा (ब्लू लाइन के साथ) और वेलकम (रेडलाइन के साथ) होंगे.’ इस खंड के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार करीब 314 किलोमीटर तक हो गया है.

डीएमआरसी में कार्यकारी निदेशक, कॉर्पोरेट संचार, अनुज दयाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘पिंक लाइन के इस मार्ग के शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 229 स्टेशनों के साथ 314 किमी तक फैल जाएगा. इसके साथ ही यह 300 किमी का स्तर पार कर, दुनिया की शीर्ष मेट्रो प्रणाली में शामिल हो जाएगा. इस सूची में लंदन, बीजिंग, शंघाई, न्यूयॉर्क की मेट्रो पहले ही शामिल है.’

इस बीच, देश के 15 विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुये आवास एवं शहरी विकास मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि मेट्रो रेल की निर्माणाधीन परियोजनाओं सहित मेट्रो का देशव्यापी विस्तार 664 किमी तक पहुंच गया है जबकि मेट्रो रेल का परिचालन 515 किमी में किया जा रहा है.

सोदिया ने झंडा दिखाकर इस मेट्रो रेल मार्ग का उद्घाटन किया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...