Skip to main content

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर : परीक्षा हॉल में देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, CBSE ने बदला नियम

नई दिल्ली : 2019 में अगर आपको CBSE का कोई बोर्ड एग्जाम देना है तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है. बोर्ड एग्जाम के दौरान अगर आप परीक्षा हॉल में देर से पहुंचे तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी. इसके लिए CBSE ने बाकायदा नियमों में बदलाव किया है. भले आप ट्रैफिक में फंसे हुए हों, या कोई और कारण हो. ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE), NEET, CAT जैसे एग्जाम की तरह सीबीएसई के क्लास 10 और 12वीं के एग्जाम में देर से एंट्री पूरी तरह से बैन होगी.

10.30 मिनट पर शुरू होने वाले एग्जाम में परीक्षार्थी को 10.15 मिनट पर ही पहुंचना होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, एन्क्रिप्टेड प्रश्नपत्र और इस तरह के कदमों का उद्देश्य इस परीक्षा को और सुरक्षित करना है.

अब तक ये होता था
अभी तक एग्जाम सेंटर 9.30 पर खुल जाता था. 10.15 तक पेपर छात्रों को बांट दिया जाता था. 15 मिनट उन्हें पेपर पढ़ने के लिए मिल जाते थे. एग्जाम 10.30 से स्टार्ट होता था. मार्च अप्रैल 2018 तक 11 बजे तक लेट एंट्री की अनुमति थी. 11.15 तक इमरजेंसी एंट्री मिल जाती थी.



CAT और NEET जैसी परीक्षाओं में यही होता है
CAT, JEE और NEET जैसे एग्जाम में समय की सबसे बड़ी पाबंदी होती है. इसमें तय समय के बाद एंट्री नहीं मिलती है. इसी तरह अब सीबीएसई भी अपनी परीक्षाओं में तय समय के बाद एंट्री नहीं देगा. पेपर लीक और दूसरी घटनाओं के बाद ये कदम उठाया गया है. मंत्रालय के अनसुार, सीबीएसई ने इसके लिए बाकायदा सर्कुलर जारी कर दिया है.

इनक्रिप्टेड प्रश्न पत्र की भी होगी शुरुआत
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की पक्षाओं के लिए अगले साल से इनक्रिप्टेड प्रश्न-पत्रों का इस्तेमाल करेगा और इन प्रश्न-पत्रों की छपाई की जिम्मेदारी स्कूलों पर होगी. इनक्रिप्टेड प्रश्न-पत्रों का मतलब यह है कि उन्हें भेजने वाले (सीबीएसई) और उन्हें प्राप्त करने वाले (परीक्षा केंद्र) के बीच इन प्रश्न पत्रों को कोई देख नहीं पाएगा.  बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया, "हम पूरक परीक्षाओं के दौरान पायलट आधार पर इसका परीक्षण कर रहे हैं जिसमें परीक्षा से 30 मिनट पहले ईमेल के जरिए प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे. पासवर्ड केंद्र के अधीक्षक को अलग से भेजे जाएंगे और केंद्रों में ही प्रश्न - पत्रों की छपाई और फोटो कॉपी होगी."

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...