Skip to main content

iPhone X जैसे नॉच के साथ बजट स्मार्टफोन Vivo Y83 लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में X21 लॉन्च किया है जो हाई एंड स्मार्टफोन है. अब कंपनी ने एक नया मिड रेंज बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है Vivo Y83. इसे पिछले हफ्ते चीन में पेश किया गया था. इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये है और इसमें iPhone X जैसा ही डिस्प्ले नॉच दिया गया है.

खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन का ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है. डिस्प्ले साइज 6.22 इंच है और इसमे गोरिल्ला ग्लास भी यूज किया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि इसके बेजल काफी पतले हैं और 88 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है. यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा और इसका एक ही ब्लैक वेरिएंट है.

इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें 2GHz का मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4GB रैम है और इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है. कैमरा का अपर्चर f/2.2 है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है जो फ्रंट कैमरा बेस्ड है.

Vivi Y83 की बैटरी 3,260mAh की है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE सहित दूसरे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Android 8.1 आधारित कंपनी का अपना कस्टम ओएस दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...