Skip to main content

Railway ने आज से बंद कर दी यह सुविधा, भीड़ बढ़ने पर लिया फैसला

नई दिल्ली : हर बार की तरह इस बार भी इंडियन रेलवे की तरफ से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने की आशंका से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है. अगर आप भी दिवाली या छठ पर अपने किसी मित्र या रिश्तेदार को सी-ऑफ करने के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर पढ़ना आपके लिए जरूरी है. दिवाली और छठ के लिए यूपी व बिहार जाने वालों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 3 से 13 नवंबर तक आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को बंद कर दिया है.

13 नवंबर तक पार्सल की बुकिंग बंद
प्लेटफार्म टिकट की सर्विस को बंद करने के पीछे रेलवे का मकसद है कि वहीं यात्री स्टेशन पहुंचें जिन्हें ट्रेन से अपने गंतव्य के लिए जाना है. यात्रियों को ट्रेन पर छोड़ने आने वालों के कारण स्टेशन पर अक्सर भीड़ बढ़ जाती है. इस भीड़ को रोकने के मकसद से यह फैसला किया गया है. इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग भी 13 नवंबर तक बंद कर दी है. ऐसे में प्लेटफार्म पर पार्सल पड़े रहने से यात्रियों को होने वाली समस्या में भी राहत मिलेगी.

ऐसे लोगों को मिल सकेगा प्लेटफार्म टिकट
रेलवे की तरफ से विशेष परिस्थितियों में प्लेटफार्म टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है. इसके तहत यदि आप किसी वरिष्ठ नागरिक को प्लेटफार्म पर छोड़ने के लिए आते हैं तो ऐसे व्यक्ति को प्लेटफार्म टिकट दिया जाएगा. इसके अलावा दिव्यांग के अटेंडेंट को भी प्लेटफार्म टिकट देने की व्यवस्था है.

भीड़ पर नियंत्रण के लिए ये है व्यवस्था
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि त्योहार के मौके पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए फिलहाल पार्सल बुकिंग व प्लेटफार्म टिकट की बिक्री 13 नवंबर तक बंद रखी गई है. भीड़ पर नियंत्रण के लिए स्टेशनों पर कई कदम उठाए गए हैं. प्रयास किया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर वहीं यात्री पहुंचें जिनकी ट्रेन का समय हो रहा है. साथ ही फुट ओवर ब्रिज व अन्य संवेदनशील जगहों पर लोगों को बैठने से रोकने के लिए अतिरिक्त आरपीएफ तैनात किए गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...