Skip to main content

BIMSTEC Summit : नेपाल के विकास के लिए भारत का सहयोग हमेशा-हमेशा रहेगा : पीएम मोदी

नई दिल्ली : नेपाल में चल रहे बिम्स्टेक (बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन) सम्मेलन के दूसरे तथा आखिरी दिन प्रधानमंत्री ने कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की.

बिम्सटेक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए नेपाल के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी उनके साथ थे. पीएम मोदी ने यहां काठमांडू में एक धर्मशाला का भी उद्घाटन किया. पशुपतिनाथ धर्मशाला में 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है और यह धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अपनी पहली यात्रा में इस धर्मशाला के निर्माण का ऐलान किया था. भारत ने इसके निर्माण में 25 करोड़ रुपये की मदद की थी.

पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेपाल के विकास के लिए भारत का सहयोग हमेशा-हमेशा रहेगा. काठमांडू की धरती हिंदू और बौद्ध धर्म की संगम स्थली है. बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता अतिवाद और आतंकवाद को ख़त्म करने का सफल मार्ग है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं और दोनों देशों के बीच शिव भक्ति और शिव भक्तों का संबंध बेहद मज़बूत हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बनी धर्मशाला सिर्फ़ इमारत नही बल्कि भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक, ये इमारत नेपाल में पर्यटन के विकास के लिए भी अहम है.

पशुपतिनाथ मंदिर का प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले वह पिछले साल मई के महीने में पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए आए थे.

पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित है. यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है. इस मंदिर में केवल हिंदुओं को प्रवेश करने की अनुमति है. गैर हिंदुओं को इसे बाहर से बागमती नदी के दूसरे किनारे से देखने की अनुमति है.

BIMSTEC Summit

BIMSTEC
बिम्सटेक में सात देश- बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. इन देशों की कुल आबादी 1.5 अरब है. यह आबादी दुनिया कि 21 प्रतिशत है. इस समूह में शामिल देशों की कुल जीडीपी 2500 अरब डॉलर है. बिस्मटेक सम्मेलन दो साल बाद हो रहा है, इससे पहले भारत के गोवा में बिस्मटेक सम्मेलन का आयोजन हुआ था.

गुरुवार को बिम्सटेक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत अपने नेशनल नॉलेज नेटवर्क को श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल में बढ़ाने के लिए पहले से ही प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि अगस्त 2020 में भारत इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा. उन्होंने इस कॉन्क्लेव में सभी बिम्सटेक देशों को शिरकत करने के लिए निमंत्रण दिया.

प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे में थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा, म्यांमार के राष्ट्रपति विन मिंत, भुटान सरकार के सलाहकार दासो शेरिंग वांगचुक से मुलाकात की.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...