Skip to main content

VIDEO : अश्विन ने खोला राज- क्यों ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने उतरे थे विराट कोहली

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन उन्हें गेंदबाज शायद ही कोई मानने को तैयार होगा. हालांकि, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ विराट ने अपने बाजू खोले और खुद गेंदबाजी के लिए बढ़े तो सबका चौंकना लाजिमी था. विराट कोहली अक्सर गेंदबाजी से दूर ही रहते हैं. कोहली खुद भी अपने गेंदबाजी एक्शन का मजाक बना चुके हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के प्रैक्टिस मैच में नई गेंद लेने से पहले विराट कोहली ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया. रविचंद्रन अश्विन ने उनकी गेंदबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद विराट कोहली नियमित गेंदबाजों को यह बताना चाहते थे कि उन्हें कहां गेंद फेंकनी चाहिए. दरअसल, विराट कोहली नियमित गेंदबाजों को ब्रेक देने के लिए गेंदबाजी करने आए थे.

VIDEO: टीम इंडिया के गेंदबाज कर रहे थे संघर्ष तो विराट कोहली ने थाम ली गेंद

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में अश्विन ने कहा, वह नियमित गेंदबाजों को यह सबक सिखाना चाहते थे कि उन्हें कहां गेंदबाजी करनी है. यह तो मजाक की बात है. असली बात यह है कि सभी गेंदबाज थके हुए थे, इसलिए विराट उन्हें आराम देना चाहते थे. मैच में नई गेंद लेने का समय हो गया था. कोहली को लगा कि तेज गेंदबाज नई गेंद से पूरी ऊर्जा से गेंद फेंकें.

अश्विन ने कहा कि यह भारतीय गेंदबाजों के लिए एक कठिन दिन था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजों को विकेट नहीं मिल रहे थे. दिन का खेल समाप्त होने के बाद अश्विन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को पार्टनरशिप में गेंदबाजी करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने के लिए यह जरूरी होगा. हर घंटे में गेम बदल जाता है. हमारे पास कुछ क्वॉलिटी बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलिया से मैच छीनने की क्षमता रखते हैं. अश्विन ने कहा, यह बहुत जरुरी है कि हम भागीदारी में अच्छी गेंदबाजी करें, तभी हम ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल सकते हैं.








Embedded video














BCCI

@BCCIJust for laughs 😅😎@ashwinravi99 talks about @imVkohli who had a bowl at the SCG today.













बता दें कि विराट कोहली ने इस मैच में दो ओवर फेंके. इस दौरान उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ और उन्होंने सिर्फ 6 रन खर्च किए.








Embedded video












CR7 ballond'or@See_are_7








Virat kohli bowling 👌👌 the ball is swinging .#ViratKohli #INDvAUS #CAXIvIND

















बता दें कि विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 163 गेंदें फेंकी हैं और इस दौरान उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है. कोहली वनडे क्रिकेट में 641 गेंदें फेंक चुके हैं. वनडे में उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टी-20 में भी उन्होंने 146 गेंदों में 4 विकेट हासिल किए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...