Skip to main content

टेस्ट में 4000 रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने मुशफिकुर रहीम

मीरपुर : अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 31 वर्षीय मुशफिकुर ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन यह उपलब्धि हासिल की. मुशफिकुर को अपने 4000 रन की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल आठ रन चाहिए थे और उन्होंने 65वें ओवर में लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर रन लेकर यह उपलब्धि हासिल कर ली.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मुशफिकुर रहीम से पहले तमीम इकबाल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए टेस्ट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. तमीम ने इस वर्ष वेस्टइंडीज दौरे पर यह उपलब्धि हासिल की थी.

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

वर्ष 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में लगभग 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मुशफिकुर ने खुद को एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में टीम में स्थापित किया है. वह बांग्लादेश के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है. मुशफिकुर ने यह दोहरा शतक 2013 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. वह पहले ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाए हैं.




View image on Twitter





बांग्लादेश ने पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 259 रन
अपना पदार्पण टेस्ट खेल रहे शादमान इस्लाम (76) और कप्तान शाकिब अल हसन (नाबाद 55) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 259 रन का स्कोर बना लिया. बांग्लादेश ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेजबान टीम को पहला झटका सौम्य सरकार (19) के रूप में लगा. इसके बाद मोमीनुल हक (29) भी टीम के 87 के स्कोर पर चलते बने.

87 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद शादमान ने मोहम्मद मिथुन (29) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की. मिथुन के टीम के 151 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद शादमान भी 161 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए. शादमान ने पहले अर्धशतक में 199 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने छह चौके लगाए.




View image on Twitter









मेजबान टीम को पांचवां झटका अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (14) के रूप में लगा. रहीम के आउट होने के बाद शाकिब और महमुदुल्ला (नाबाद 31) ने पहले दिन टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया.




शाकिब 113 गेंदों पर एक चौका और महमुदुल्ला 59 गेंदों पर एक चौका लगा चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 69 रन की साझेदारी हो चुकी है. वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू को अब तक दो और केमार रोच, शेरमन लुइस तथा रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिले हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...