Skip to main content

Posts

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस बढ़ा रही शिवसेना की ओर दोस्ती का हाथ!

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की दोस्ती टूटने के बाद अब देश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है. अभी पुख्ता तौर पर भले कुछ न हो लेकिन संकेतों में कुछ कुछ दिखने लगा है. ऐसा ही एक इशारा शुक्रवार (27 जुलाई 2018) को मिला, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले चार साल में रिश्ते सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे. इसके बाद ही लगने लगा था कि ये गठबंधन नहीं चलेगा. अब दोनों पार्टियों ने घोषणा कर दी है कि वह अगला चुनाव अलग अलग लड़ेंगी. इधर, शिवसेना जहां भाजपा पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही, वहीं कांग्रेस की तारीफ से भी वह परहेज नहीं कर रही है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi Best wishes to Shri Uddhav Thackeray ji, on his birthday. I wish him good health and happiness always. 9:47 AM - Jul 27, 2018 इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब संसद ...

सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण के बारे में आपको ये 7 बातें जानना है जरूरी

नई दिल्‍ली :   सदी को सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज यानी शुक्रवार की रात को लगेगा . यह चंद्रग्रहण करीब एक घंटा 43 मिनट तक रहेगा. चंद्रग्रहण के दौरान चांद सुुर्ख लाल रंग का हो जाता है. इसलिए दुनिया भर में इसे ब्‍लड मून (blood moon) कहा जाता है. ये चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा और इसे बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकेगा. दुनिया भर के वैज्ञानिक इस अद्भुत खगोलीय घटना पर शोध के लिए निगाहें गड़ाए हैं. इस पूर्ण चंद्रग्रहण के बारे में सात रोचक बातें यहां पढि़ए. 1.  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार इस पूर्ण चंद्रग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्रग्र‍हण के दौरान चांद अपनी रौशनी से अधिक चमकीला दिखाई देगा. पृथ्‍वी के इन हिस्‍सों से दिखाई देगा चंद्रग्रहण. (फोटो NASA) 2.  चंद्रग्रहण का पूरा घटनाक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा. लेकिन पूर्ण चंद्रग्रहण सिर्फ एक घंटा 43 मिनट तक ही सीमित होगा. 3.  इस चंद्रग्रहण के दौरान मंगल ग्रह भी नजर आएगा. विशेषज्ञों के अनुसार 27 जुलाई को ही भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे मंगल ग्रह भी पृथ्‍वी के...

BJP विधायक बोले, 'मैं गृहमंत्री होता तो देश के बुद्धिजीवियों को गोली मारने के आदेश दे देता'

नई दिल्ली/विजयपुरा:  कर्नाटक  से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतना ने देश के बुद्धिजीवियों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने देश के बुद्धिजीवियों पर सेना के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया और उन्हें गोली मारने की बात कही. कारगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैं देश के गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा,' बुद्धीजीवी इस देश में रहते हैं, यहां की सारी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए हम लोग टैक्स भरते हैं. इसके बाद वे भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हैं. हमारे देश को इन बुद्धिजीवीयों और धर्मनिरपेक्ष लोगों से ज्यादा खतरा है.'   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Intellectuals live in this country&use all facilities for which we pay tax.Then they raise slogans against our Army.India faces grave danger from them.If I was Home Min,I would...

इमरान खान ने कभी नो-बॉल नहीं फेंकी, अपनी कप्‍तानी में भारत से एक भी टेस्‍ट नहीं हारे

1970-80 के दशक में लंबे कद, खुली छाती और लंबे बालों वाले 'करिश्‍माई' क्रिकेटर इमरान खान जब बॉलिंग के लिए उतरते थे तो जितनी सधी उनकी गेंदबाजी थी, उतना ही सधा और आकर्षक  उनका बॉलिंग एक्‍शन था. वो तेज गति से बॉल डालने के लिए लहराते बालों के विकेट तक आना और उछलते हुए विकेट से थोड़ा दूर हटकर बाल फेंकने का उनका एक्‍शन आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. हालांकि इसके साथ ही उनका एक्‍शन इतना जबर्दस्‍त सधा हुआ था कि उन्‍होंने अपने क्रिकेट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी. निश्चित रूप से वह पाकिस्‍तान के महानतम कप्‍तान हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि संन्‍यास के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री की गुजारिश पर 1992 के वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी टीम की कप्‍तानी करने के लिए 39 साल की उम्र में टीम में वापस आना और टीम को वर्ल्‍ड कप दिलाना किसी 'परी कथा' जैसी ही लगती है. संभवतया इसलिए ही उनको पाकिस्‍तान का सबसे महानतम कप्‍तान कहा जाता है. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में भी शुमार किए जाते हैं. इमरान खान ने कुल 88 टेस्‍ट खेले हैं. 38 रन के औसत के साथ 3,807 रन बनाए हैं और 362 विकेट लिए हैं. उन्‍ह...

बंगाल को बांग्ला बनाने के पीछे की असली कहानी

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास आएगा और वही इस बात पर अंतिम फैसला करेगी कि राज्य का नाम बदलेगा या नहीं. वैसे ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मुहिम चल रही है. सबसे पहले 2011 में राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम पश्चिमो बंगाल रखने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन तब केंद्र ने इसे नामंजूर कर दिया था. उसके बाद 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम अंग्रेजी में बेंगाल, हिंदी में बंगाल और बांग्ला में बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा. लेकिन केंद्र ने यह कहते हुए प्रस्ताव लौटा दिया कि राज्य सरकार एक ही नाम का प्रस्ताव भेजे, तीन भाषाओं में तीन नाम रखने का कोई तुक नहीं है. अब अंतत: राज्य विधानसभा ने राज्य का नाम सभी भाषाओं में बांग्ला करने का ही प्रस्ताव भेज दिया है. जिस पर केंद्र विचार करेगा. लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते पश्चिम बंगाल लगातार अपना नाम बदलने की कोशिश कर रहा है. इसकी एक वजह तो यह बताई जाती है कि अभी राज्यों की सूची मे...

चीन फिर चल रहा 'चाल', डोकलाम में चुपचाप फिर शुरू कीं गतिविधियां : अमेरिकी अधिकारी

वॉशिंगटन :  अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि  चीन  ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है. अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है. चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है. वहीं, वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं. दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, “मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है.” वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं. हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू क...

VIDEO: हाथी के मल से तैयार होती है यह Coffee, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

नई दिल्ली:  असम की चाय ने एक नीलामी में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. एक किलो चाय 39001 रुपए में नीलाम हुई. यह अब तक बिकी चाय में सबसे महंगी है. लेकिन, सिर्फ चाय ही नहीं, कॉफी भी कीमत के मामले में आपको हैरान कर सकती है. क्योंकि, यह आम कॉफी नहीं होती. ब्लैक आइवरी ब्लेंड कॉफी (Black Ivory Coffee) की बात करें तो इसे दुनियाभर के रईस पीते हैं. क्योंकि, यह कॉफी वही अफोर्ड कर सकते हैं. इसकी कीमत इतनी है कि सुनकर होश उड़ जाएं. आपको यकीन नहीं होगा, जिसे कॉफी को आप घर में पीते हैं, उसकी कीमत 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए तक हो सकती है. लेकिन, ब्लैक आइवरी ब्लेंड दुनिया की सबसे महगीं कॉफी में से एक है. 67000 रुपए में एक किलो कॉफी ब्लैक आइवरी कॉफी की कीमत है 1,100 डॉलर (यानी की 67000 रुपए) प्रति किलो बिकता है. कॉफी की कीमत का अंदाजा तो आपको लग गया, लेकिन ऐसा क्या खास है इस कॉफी में जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. दरअसल, इसे तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी ही है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी बढ़ जाती है. ब्लैक आइवरी कॉफी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक. यह कॉफी हाथी के मल यानी लीद से तैयार की जाती है. ब्लैक आइव...

बिना पैसा लगाए घर बैठे शुरू करें ये 6 काम, हर घंटे कमा सकते हैं 1000 रुपए तक

नई दिल्ली:  अगर आपके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है, तो समझ लीजिए आप भी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. घर बैठकर आप कमाई का साधन ढूंढ सकते हैं. इसके 6 तरीके हैं, जिनके जरिए आपको हर घंटे में 1000 रुपए तक कमाई हो सकती है. हालांकि, इसके लिए आपको इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ काम जो आपकी कमाई करा सकते हैं. 1. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं. LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है. इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं. होम पेज खुलने के बाद एजेंट बनने के लिए अप्लाई करें. क्या करना होगा इसके लिए घर पर एक फोन, कम्प्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है. अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है. ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें. अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं. क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बताएगी कि आपको क्या बोलना है. यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है. इस वेबसाइट के जरिए आप एक घंटे में 7 से 15 डॉलर तक की कमाई क...

VIDEO : अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का नया गाना रिलीज, धूम धड़ाके से देश में गोल्ड लाने की तैयारी

नई दिल्ली :  फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गना 'टाइटल सांग' 'घर लाएंगे गोल्ड' जारी कर दिया है. इस गाने को लिखा जावेद अख्तर और गाया  दिलेर मेंहदी और सचिन-जिगर ने है. करीब दो मिनट 23 सेकंड का ये गाना देश भक्ति की थीम पर आधारित है.  इस गाने में देश भक्ति दिखाई गई है. इस गाने को जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वहीं इस गाने को अक्षय कुमार ने ट्विवटर पर शेयर किया है.   गाने के बोल देशभक्ति से भरे हुए हैं  'घर लाएंगे गोल्ड' गीत का लिरिक्स बेहद सरल है और देशभक्ति से भरा हुआ है. इस गाने को सुन कर आम श्रोता देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकेंगे. इस गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह से है ' जब चले जिया ले झूम-झूम, तब होगी जग में धूम - धूम, देखी दुनिया घूम-घूम, हम सबको हराके,घर लाएंगे गोल्ड. गाने में 'घर लगाएंगे गोल्ड' लाइन को कुछ इस तरह से रखा गया है कि वो सीन की मांग और फिल्म में अक्षय कुमार के कैरे...

अब अपने देश की कप्तानी करेंगे पोस्टर बॉय रहे इमरान खान?

नई दिल्ली  : कुछ साल पहले की बात है,  इमरान खान  को दुनिया में ऐसे क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता था जो पाकिस्तान में सक्रिय राजनीति में आए थे. उससे पहले इमरान खान जब  पाकिस्तान क्रिकेट  खेला करते थे तो वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर थे जिनकी फैंस में उन लड़कियों की तादात कहीं ज्यादा थी जो सिर्फ उनकी फैन ही नहीं थीं बल्कि उनसे शादी भी करना चाहती थीं. इसके गवाह उनके क्रिकेट मैचों में लड़कियों की तादात हुआ करती थी. एक बेहतरीन इंस्विंगिग ऑलराउंडर रहे इमरान ने लंबे समय तक पाकिस्तान गेंदबाजी की अगुआई करने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भी अगुआई कर चुके हैं. लेकिन उस दौर में किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि क्रिकेट फैंस का यह पोस्टर बॉय एक दिन अपने ही देश का प्रधानमंत्री बनने की दहलीज पर पहुंच जाएगा. पांच अक्टूबर 1952 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में जन्में इमरान खान नियाजी ने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड कॉलेज में पढ़ाई पूरी करते करते ही वार्सेस्टरशायर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और सन 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत की  और तीन सा...

राफेल सौदा: अनिल अंबानी का राहुल गांधी को खत, कहा- हमें पार्टनर बनाने में सरकार का कोई रोल नहीं

नई दिल्‍ली:  उद्योगपति अनिल अंबानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को  राफेल सौदे  पर पत्र लिखा है. अंबानी ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उनके रिलायंस समूह के पास राफेल लड़ाकू जेट सौदे के लिए अनुभव की कमी है. अंबानी ने यह भी कहा कि फ्रांसीसी समूह डसॉल्ट द्वारा उनकी कंपनी को स्थानीय भागीदार के रूप में चुनने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है. अंबानी ने यह पत्र 12 दिसंबर, 2017 को लिखा था. इसमें अंबानी ने गांधी को यह स्पष्ट किया था कि उनके रिलायंस समूह को अरबों डॉलर का यह सौदा क्यों मिला है? उल्लेखनीय है कि  राफेल  सौदे को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं. गांधी परिवार से रिश्‍ते पीढ़ियों से गांधी परिवार के साथ अपने ‘सम्मान वाले संबंधों’ का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं द्वारा उनके तथा समूह के खिलाफ बयानों से दुखी हैं. दो पृष्ठ के पत्र में अंबानी ने लिखा है, ''न केवल हमारे पास जरूरी अनुभव है बल्कि रक्षा विनिर्माण के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हम सबसे आगे हैं.'' यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के...

कॉल सेंटर नौकरियों पर संकट के बादल? Google की तकनीक खड़ी कर सकती है मुसीबत

नई दिल्‍ली:  सर्च इंजन गूगल  ने कहा है कि वह सिस्को व जेनेसिस समेत कई भागीदारों के साथ मिलकर  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)  आधारित तकनीक विकसित कर रहा है. इसका मकसद कॉल सेंटरों में एआई तकनीक के जरिए कामकाज चलाना है. यानि जब कोई कस्‍टमर कॉल सेंटर में कॉल करेगा तो एआई तकनीक के जरिए कॉल उठेगी और बातचीत होगी. धीरे-धीरे ये तकनीक कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जगह ले लेगी. कांटैक्‍ट सेंटर एआई' होगा तकनीक का नाम इस सॉफ्टवेयर को 'कांटैक्‍ट सेंटर एआई' कहा जाता है जो 'वर्चुअल एजेंट्स' स्थापित करेगा. ये एजेंट ग्राहक को कॉल सेंटर से कनेक्ट करते समय फोन उठाने कर शुरुआती बातचीत करेगा. गूगल के मुख्य वैज्ञानिक फेई-फेई ली ने क्लाउड नेक्स्ट कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अगर ग्राहक कुछ ऐसा पूछता है, जो एआई नहीं बता पाता तो वह स्वचालित रूप से किसी मनुष्य को कॉल फॉरवर्ड कर देगा. उन्‍होंने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य एक कांटैक्ट सेंटर के कर्मी को साथ ही उन पर भरोसा करनेवाले ग्राहकों को सशक्त बनाना है. क्‍या होता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई का अर्थ मानव की जगह मशीनों से  स्‍मार्ट तर...

Breaking : चीन में भारतीय और अमेरिकी दूतावास के पास धमाका, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली :  चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित भारतीय और अमेरिकी और भारतीय दूतावास दूतावास के पास गुरुवार सुबह धमाका हुआ. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मताबिक, यह एक कम क्षमता का ब्‍लास्‍ट था. इस धमाके में भारतीय दूतावास के किसी के कर्मचारी या अन्‍य व्‍यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है. आशंका जताई जा रही है यह एक आत्‍मघाती हमला था. सूत्रों के अनुसार, बीजिंग में संदिग्‍ध महिला आतंकी पकड़ी गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वीडियो देखें... MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI # WATCH Visuals from outside the US Embassy in # Beijing soon after the blast. # China 12:01 PM - Jul 26, 2018 अभी विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है...

संकट में FACEBOOK! जुकरबर्ग को हुआ 168 करोड़ डॉलर का नुकसान, ये है वजह

" data-alt="Mark Zuckerberg lost $16.8-billion after miss active user estimate" data-title="Mark Zuckerberg lost $16.8-billion after miss active user estimate" data-qazy-src="http://sth.india.com/hindi/sites/default/files/2018/07/26/261701-facebook-in-trouble.jpg" /> 1/6 लंबे समय से कॉन्टेंट पॉलिसी को लेकर विवाद में रहे फेसबुक को दूसरी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है. इसके साथ ही इस साल अच्छी पर्फॉर्मेंस की उम्मीद नहीं है. फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा था कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है. इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई. इस गिरावट के बाद जुकरबर्ग को 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा.     " data-alt="Mark Zuckerberg slips to 6th position in Bloomberg billionaires index" data-title="Mark Zuckerberg slips to 6th position in Bloomberg billionaires index" data-qazy-src="http://sth.india....

पाकिस्‍तान: MQM का कराची किला ढहा, 'खामोश' हो गई भारत से ताल्‍लुक रखने वाली कद्दावर आवाज

कराची:  एक जमाने में पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में 'मोहाजिर' नेता अल्‍ताफ हुसैन के एक फोन पर वोट पड़ते थे या नहीं पड़ते थे. करीब तीन दशक तक उनकी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) का कराची पर इस हद तक कब्‍जा था कि नगर निगम के वार्ड मेंबर से लेकर नेशनल असेंबली के चुनावों तक ये पार्टी ही एकमात्र वास्‍तविक ताक‍त होती थी. लेकिन इस बार के आम चुनाव में ऐसा नहीं हुआ. कराची की नेशनल असेंबली की सीटों पर आए शुरुआती रूझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) के कराची का किला ढहने के संकेत मिल रहे हैं. कराची, एमक्यूएम का 1980 के दशक के अंतिम सालों से गढ़ रहा है. यह पार्टी कराची उर्दू भाषी अवाम (इनको मोहाजिर कहा जाता है) की नुमांइदगी करने का दावा करती है. अभी तक शहर की 21 सीटों पर आए रुझानों में से पार्टी सिर्फ छह पर ही आगे चल रही है. रूझानों के मुताबिक, एमक्यूएम और पाकिस्तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) छह-छह सीटों पर आगे चल रही है जबकि इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने चार सीटों पर बढ़त बनाई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज एक सीट पर जबकि पाकिस्तान सरजमीं पार्...

गौरी लंकेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, SIT ने समझाई हत्या की पूरी थ्योरी

बेंगलूरू:  पत्रकार  गौरी लंकेश  हत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने कहा कि उसने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. विशेष जांच अधिकारी एम एन अनुचेथ ने बताया कि हुबली के दो निवासी अमित राघवेन्द्र बद्दी और गणेश मिस्की को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया गया जिसने आगे की जांच के लिए छह अगस्त तक उन्हें एसआईटी की हिरासत में भेज दिया. अनुचेथ ने अपराध में उनकी भूमिका का खुलासा नहीं किया. हालांकि, कुछ पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले साल पांच सितंबर को गौरी लंकेश को गोली मारने से पहले बद्दी और मिस्की ने इलाके की टोह लेने में मदद की थी. इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि बेंगलूरू में राजराजेश्वरी नगर में गौरी के आवास के बाहर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी के मुताबिक, परशुराम वाघमारे ने गौरी लंकेश को गोली मारी थी. नवीन कुमार ने असलहा मुहैया कराया था जबकि इस साजिश को अमोल काले ने रचा था. वहीं मोहन नायक ने बेंगलुरु में इन सभी आरोपियों को अपना घर रहने को दिया औ...

मॉब लिन्चिंग के खिलाफ एक हुए सभी दल, संसद में मुद्दा उठाकर कहा- 'कानून बनाया जाए'

नई दिल्ली :  राजस्थान के अलवर जिले में गायों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गौ तस्कर होने के संदेह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाले जाने का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठा और तृणमूल सहित विभिन्न दलों के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाए जाने की मांग की. शून्यकाल में तृणमूल कांग्रेस की शांता क्षेत्री ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं में करीब 88 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शांता ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर कहा है कि यह ठीक नहीं है और सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए एक कानून लाना चाहिए.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Delhi: All India Trinamool Congress (TMC) MPs stage protest in front of Gandhi statue in Parliament over incidents of lynching 10:35 AM - Jul 24, 2018 उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि ऐसी...

'Cash on Delivery' पर RBI का सबसे बड़ा खुलासा, खतरे में ई-कॉमर्स कारोबार!

नई दिल्ली:   ई-कॉमर्स कारोबार  का सबसे अहम पेमेंट ऑप्शन  कैश ऑन डिलीवरी , आधे से ज्यादा कारोबार इसी पेमेंट ऑप्शन से चलता है. लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. आरबीआई के खुलासे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कारोबार सिमट कर रह जाएगा. दरअसल, एक आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने ई-कॉमर्स के सबसे पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन  कैश ऑन डिलिवरी  को गैरकानूनी बताया है. आरबीआई के मुताबिक, कैश ऑन डिलीवरी 'रेगुलेटरी ग्रे एरिया' हो सकता है. कैश ऑन डिलीवरी से चलता है आधा कारोबार आपको बता दें, देश में ई-कॉमर्स कंपनियों का आधा कारोबार कैश ऑन डिलीवरी से चलता है.  फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  अपने ग्राहकों से थर्ड पार्टी वेंडर्स की तरफ से सामान की डिलिवरी के वक्त कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा देते हैं. आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में बताया, 'एग्रिगेटर्स और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट जैसी पेमेंट इंटरमीडियरीज पेमेंट्स ऐंड सेटलमेंट्स सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत अधिकृत नहीं हैं.' एक्ट में नहीं है कैश ऑन डिलीवरी का जिक्र इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, पेमेंट्स ऐंड ...

3 दिन बाद लगने वाला है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्या है सूतक और इसके मायने

1/5 इस साल 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है. इस बार की गुरु पूर्णिमा काफी खास है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इसलिए इस चंद्र ग्रहण के मायने आम लोगों के जीवन में कई ज्यादा खास हो जाते हैं. 27 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनट की होगी.     " data-alt=" Lunar Eclipse on 27 July 2018-2" data-title=" Lunar Eclipse on 27 July 2018-2" data-qazy-src="http://sth.india.com/hindi/sites/default/files/2018/07/24/259895-chandran-4.jpg" /> 2/5 इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण कहा जा रहा है. ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण पर सूतक का समय दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा.     " data-alt=" Lunar Eclipse on 27 July 2018-3" data-title=" Lunar Eclipse on 27 July 2018-3" data-qazy-src="http://sth.india.com/hindi/sites/default/files/2018/07/24/259894-chandran-3.jpg" /> 3/5 सूतक ...

भारतीय यूजर्स को Whatsapp का 'झटका', खत्म होगा ये फीचर, मैसेज की लिमिट भी तय

नई दिल्ली:  फेक न्यूज पर लगाम लगाने की कड़ी में वॉट्सऐप ने भारतीय यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. वॉट्सऐप ने चैट की लिमिट तय कर दी है. साथ ही एक फीचर को भी हटा दिया है. वॉट्सऐप ने सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए मैसेज भेजने की लिमिट तय कर दी है. सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप यह कदम उठाया है. कंपनी के मुताबिक, अब भारतीय यूजर्स क्विक फॉरवर्ड बटन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. क्विक फॉरवर्ड बटन का ऑप्शन मीडिया मैसेज के बाद आता है. वॉट्सऐप ने इस फीचर में बदलाव सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए किया है. ज्यादा फॉरवर्ड करते हैं भारतीय वॉट्सऐप की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, भारतीय यूजर्स दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा मैसेज फॉरवर्ड करते हैं. इनमें वीडियो और फोटोज भी शामिल हैं. आपको बता दें, वॉट्सऐप के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं. पिछले दिनों वॉट्सऐप ने गाइडलाइंस जारी की थीं. लेकिन, फेक न्यूज पर रोक पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने एक और नोटिस जारी किया. बता दें, फेक न्यूज के वॉट्सऐप से फैलने के बाद देश में कई जगह मॉब लिंचिंग की खबरें सामने आई थीं. सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप का एक्शन शुक्रवार को जा...

रोजाना इस तरह खाएं बस 5 बादाम, 7 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली :  बादाम खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा. लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए बादाम खाएं हैं. रोजाना सुबह के समय 4 से 5 बादाम खाने से आप बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं आपके शरीर को भी ताकत मिलती है. बादाम में पाया जाने वाला मिनरल्स, विटामिन और फाइबर आपको ब्लड प्रेशर से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या से बचाता है. दिल के रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत कारगर है. आप बादाम को दूध के साथ या फिर भिगो कर भी खा सकते हैं. आगे पढ़िए रोजाना 4 से 5 बादाम खाने के अचूक फायदों के बारे में. तनाव को करें छूमंतर बादाम में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपको तनाव से राहत देता है. इसके सेवन से आप खुद को फ्रेश और दिमागी रूप से फ्री महसूस करते हैं. प्रतिदिन बादाम का सेवन करने वालों को डिप्रेशन होने की आशंका भी नहीं रहती. याद रहे एक मात्रा से ज्यादा बादाम खाना आपको नुकसान भी दे सकता है. शुगर कंट्रोल करे डायबिटीज रोगियों के लिए भी बादाम का सेवन रामबाण का काम करता है. इसमें पाया जाने वाला वसा, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम मधुमेह रोगियों को फायदा देता है. रोजाना बादाम का से...

रात को भूलकर भी न करें ये 4 काम, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत फ्रिकमंद होते हैं. ऐसे लोग सुबह भी जल्द उठकर एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन, सुबह की एक्सरसाइज जितना तरोंताजा रखती है. रात को बिस्तर पर किए गए काम उतने ही खतरनाक साबित हो सकते हैं. कई बार रात में हम बहुत से ऐसे काम कर जाते हैं, जिसके नुकसानों का हमें अंदाज़ा तक नहीं होता. दिन भर काम करने के बाद हमारा शरीर रात तक पूरी तरह थक जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह के मुकाबले शाम होते-होते हमारे शरीर के कुछ फंगशन्स धीरे काम करने लगते हैं. ऐसे में देर रात कुछ कामों को करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. ऐसे में ये काम भूलकर भी रात में नहीं करने चाहिए. चाय और कॉफी न लें अक्सर लोग रात में सोने से पहले चाय या कॉफी पीने की आदत होती है. सोने से पहले इसे पीने से आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ सकता है इसलिए इसे पीने से बचें. देर से डिनर करना रात में डिनर टाइम पर करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है. ज्यादातर लोग देर से खाना खाते हैं और तुरंत सो जाते है. ऐसा करने से उनको गैस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए रात में खाना खाने के बाद थोड़ा जरूर टहले. मीठे को करें इ...

अमेरिकी अदालत ने माना कि जॉनसन बेबी पाउडर से होता है कैंसर, कंपनी पर लगा अरबों डॉलर का जुर्माना

नई दिल्ली:  ज्यादातर लोग अपनी जरूरतों को लेकर लापरवाह होते हैं, लेकिन बच्चों के मामले में कोई समझौता नहीं करते. बच्चों को बढ़िया से बढ़िया चीज देना चाहते हैं. ऐसे में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए सबसे पहले जो ब्रांड दिमाग में आता है वो है जॉनसन एंड जॉनसन. लेकिन इस कंपनी के बेबी पाउडर की वजह से कैंसर होने की बात सामने आई है. अमेरिका में सेंट लुई की अदालत ने पाया है कि जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर की वजह से गर्भाशय का कैंसर हो सकता है. साथ ही अदालत ने कंपनी पर 4.69 अरब डॉलर या करीब 32,000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. दूसरी ओर जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा है कि उसके पाउडर में एस्बेस्टस या कैंसर पैदा करने वाले तत्व नहीं हैं और वो फैसले के खिलाफ अपील करेगी. कंपनी ने कहा है कि उसका पाउडर सुरक्षित है और पहले भी इस प्रकार के निर्णयों को उच्च अदालतों ने तकनीकी व कानूनी आधारों पर बदला है. इस मामले में 22 पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि जॉनसन बेबी पाउडर में मौजूद एसबेस्टस की वजह से उन्हें गर्भाशय का कैंसर हुआ. इन महिलाओं ने कहा कि कंपनी लोगों को यह चेतावनी देने में विफल रही कि उसके बेबी पाउडर में खतरना...

शिरडी: साईं बाबा को फिर मिला अनोखा दान, सोने के मुकुट के अलावा मिलीं ये खास मशीनें

शिरडी:  शिरडी का विश्व प्रसिद्ध साईं मंदिर अपने चमत्कारों के लिए ही नहीं बल्कि मंदिर में भक्तों द्वारा किए जाने वाले दान के लिए भी प्रसिद्ध है. आपको बता दें कि शिरडी के साईं मंदिर में चढ़ावे में सिर्फ रुपये-पैसे ही नहीं बल्कि तरह-तरह के दान आते हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक साईं मंदिर में किसी ने डायलिसिस मशीन चढ़ाई है तो किसी भक्त ने एक करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन भेंट की है. तो वहीं एक भक्त ने साईं के चरणों में सोने का मुकुट चढ़ाया है. मुंबई के साईं भक्त ने चढ़ाई डायलिसिस की आधुनिक मशीन मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के साईं भक्त संजय असरानी ने डायलिसिस की आधुनिक मशीन चढ़ाई है. जापान में बनी इस मशीन की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह मशीन किडनी रोगियों के लिए साईंबाबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगाई जाएगी. बेंगलुरू के भक्त ने दान की रोटी बनाने वाली मशीन जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन दान की है. इस ऑटोमेटिक मशीन से एक घंटे में करीब 25 हजार रोटियां बन जाती हैं. यही नहीं ...

चीन के राष्‍ट्रपति को तोहफे में मिला दुनिया का सबसे 'शानदार और महंगा घोड़ा', देखते ही हो गए खुश

अबू धाबी : संयुक्‍त अरब अमीरात के दौरे पर शुक्रवार को अबू धाबी पहुंचे चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को वहां के क्राउन प्रिंस ने अनमोल तोहफा दिया है. क्राउन प्रिंस शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्‍हें शारजहां में होने वाली घोड़ों की रेस जीतने वाला चैंपियन घोड़ा गिफ्ट में दिया है.     " data-alt="Abu dhabi crown prince gifted chinese president Xi jinping a Arabian horse" data-title="अबू धाबी के प्रिंस ने शी जिनपिंग को तोहफे में दिया शारजहां का 'चैंपियन'" data-qazy-src="http://sth.india.com/hindi/sites/default/files/2018/07/21/258611-xi-2.jpg" /> 1/6 अबू धाबी के प्रेसीडेंशियल पैलेस में क्राउन प्रिंस ने शी जिनपिंग को एक अरबी घोड़ा तोहफे में दिया. इस घोड़े की खासियत यह है कि यह शारजहां में होने वाली घोड़ों की रेस का चैंपियन है.     " data-alt="Abu dhabi crown prince gifted chinese president Xi jinping a Arabian horse" data-title="अबू धाबी के प्रिंस ने शी जिनपिंग को तोहफे में दिया शारजहां का 'चैंपियन'" data-...