Skip to main content

बिना पैसा लगाए घर बैठे शुरू करें ये 6 काम, हर घंटे कमा सकते हैं 1000 रुपए तक

नई दिल्ली: अगर आपके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है, तो समझ लीजिए आप भी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. घर बैठकर आप कमाई का साधन ढूंढ सकते हैं. इसके 6 तरीके हैं, जिनके जरिए आपको हर घंटे में 1000 रुपए तक कमाई हो सकती है. हालांकि, इसके लिए आपको इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ काम जो आपकी कमाई करा सकते हैं.

1. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट
आप घर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं. LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है. इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं. होम पेज खुलने के बाद एजेंट बनने के लिए अप्लाई करें.

क्या करना होगा

  • इसके लिए घर पर एक फोन, कम्प्यूटर और इंटरनेट की जरूरत है.

  • अंग्रेजी अच्छी होना जरूरी है. ताकि आप उपभोक्ताओं को सीधे कॉल कर उत्पाद बेच सकें.

  • अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो भी आप इससे जुड़ सकते हैं. क्योंकि कॉल लगते ही कंपनी आपको बताएगी कि आपको क्या बोलना है. यानी कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, जो आपको बोलना है.

  • इस वेबसाइट के जरिए आप एक घंटे में 7 से 15 डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं.


2. स्वागबक्स डॉटकॉम(http://www.swagbucks.com)
स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं. फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है. इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं. गिफ्ट इस साइट पर बस आपको कुछ समय बिताना है और शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब और प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है. इसकी एवज में वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी. इन प्वाइंट्स को आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं.

3. ऑनलाइन वर्क
ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं. ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है. www.odesk.com और www.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है. इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है. एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है. काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है. दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं.

4. इंकट्रा डॉट कॉम ( http://www.inctra.com )

इंकट्रा डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई शुरू कर सकते हैं. फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है. इसमें आपको फ्री में पैसा मिलेगा, अधिक जानकारी केलिए http://inctra.com पर क्लिक करें. इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं.

 

5. सेल्फ पब्लिश बुक
अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं. इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन. अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम सेयह फीचर चलाती है. इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है. इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है. साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी केलिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें. इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं.

6. पेड रिव्यू
सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना. अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है. इसके लिए कईं वेबसाइट पेड रिव्यू जैसेकाम आपको देती हैं. इनमें विंडेल रिसर्च(Vindale Research) और एक्सपोटीवी डॉट कॉम(ExpoTv.com) प्रमुख वेबसाइट्स हैं जो इसके लिए अच्छा पैसा देती हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...