Skip to main content

BJP विधायक बोले, 'मैं गृहमंत्री होता तो देश के बुद्धिजीवियों को गोली मारने के आदेश दे देता'

नई दिल्ली/विजयपुरा: कर्नाटक से बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतना ने देश के बुद्धिजीवियों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने देश के बुद्धिजीवियों पर सेना के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया और उन्हें गोली मारने की बात कही. कारगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैं देश के गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा,' बुद्धीजीवी इस देश में रहते हैं, यहां की सारी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए हम लोग टैक्स भरते हैं. इसके बाद वे भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हैं. हमारे देश को इन बुद्धिजीवीयों और धर्मनिरपेक्ष लोगों से ज्यादा खतरा है.'

 






ANI @ANI







Intellectuals live in this country&use all facilities for which we pay tax.Then they raise slogans against our Army.India faces grave danger from them.If I was Home Min,I would have issued orders to shoot them:Basanagouda Patil Yatna,Karnataka BJP Leader in Vijayapura (26/7/2018)








गौरतलब है कि कारगिल विजय दिवस पर गुरुवार (26 जुलाई) को सारा देश युद्ध में जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर रहा है. सबकी आंखों में शहीदों के लिए सम्मान झलक रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में लोग कारगिल युद्ध 1999 में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं. तीन मई 1999 से शुरू हुआ कारगिल युद्ध लगभग ढाई महीने चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ.

इससे पहले भी कई बार बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतना विवादित बयान दे चुके हैं. चार जून को एक कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए बसनागौड़ा पाटिल यतना ने पार्षदों से कहा था कि मुस्लिमों के लिए काम न करें, सिर्फ हिंदुओं के लिए काम करें, क्योंकि हिंदुओं ने ही मुझे वोट दिया है. सोशल मीडिया पर उनका ये बयान वायरल हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...