Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
VIDEO: हाथी के मल से तैयार होती है यह Coffee, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे
नई दिल्ली: असम की चाय ने एक नीलामी में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. एक किलो चाय 39001 रुपए में नीलाम हुई. यह अब तक बिकी चाय में सबसे महंगी है. लेकिन, सिर्फ चाय ही नहीं, कॉफी भी कीमत के मामले में आपको हैरान कर सकती है. क्योंकि, यह आम कॉफी नहीं होती. ब्लैक आइवरी ब्लेंड कॉफी (Black Ivory Coffee) की बात करें तो इसे दुनियाभर के रईस पीते हैं. क्योंकि, यह कॉफी वही अफोर्ड कर सकते हैं. इसकी कीमत इतनी है कि सुनकर होश उड़ जाएं. आपको यकीन नहीं होगा, जिसे कॉफी को आप घर में पीते हैं, उसकी कीमत 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए तक हो सकती है. लेकिन, ब्लैक आइवरी ब्लेंड दुनिया की सबसे महगीं कॉफी में से एक है.
67000 रुपए में एक किलो कॉफी ब्लैक आइवरी कॉफी की कीमत है 1,100 डॉलर (यानी की 67000 रुपए) प्रति किलो बिकता है. कॉफी की कीमत का अंदाजा तो आपको लग गया, लेकिन ऐसा क्या खास है इस कॉफी में जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. दरअसल, इसे तैयार करने की प्रक्रिया ऐसी ही है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी बढ़ जाती है. ब्लैक आइवरी कॉफी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक. यह कॉफी हाथी के मल यानी लीद से तैयार की जाती है. ब्लैक आइवरी को तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत बेहद अचंभित करने वाली है. हाथी को पहले भारी मात्रा में कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं. हाथी इसे पचाने के बाद पॉटी (लीद) कर देते हैं.
मल में तलाश किए जाते हैं बीज हाथी की इस लीद को इकट्ठा किया जाता है. अब इस लीद में कॉफी के बीज तलाशे जाते हैं. एक हाथी को लगभग 33 किलो कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं, जिसके लीद से एक किलो कॉफी के बीज निकाले जाते हैं. हाथी के लीद से निकाले गए कॉफी के बीज को धूप में अच्छी तरीके सुखाया जाता है. इस बीज को पिसा जाता है, फिर इसी से ब्लैक आइवरी कॉफी तैयार किया जाता है. तस्वीर साभार: Black Ivory Coffee यूट्यूब पेज थाइलैंड में तैयार होती है कॉफी ब्लैक आइवरी कॉफी बिल्कुल भी कड़वी नहीं होती. इस महंगी कॉफी को थाइलैंड में बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है. यह दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में से एक है आपको बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी कॉफी लूवक भी जानवर की पॉटी से ही तैयार होती है. इस कॉफी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलो है. हाथी की लीद से बीज निकालने का काम हाथियों के प्रशिक्षित ट्रेनर करते हैं.
इसलिए कड़वी नहीं होती कॉफी हाथी के लीद से बीज अलग करने के बाद उन्हें धूप में सुखाया जाता है, फिर उसे मार्किट में बेच देते हैं. इस प्रकार से एक महंगी कॉफी तैयार हो जाती है. हैरत की बात तो यह है कि इस कॉफी में जरा भी कड़वापन नहीं होता है. कहा जाता है कि पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एन्जाइम कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं. प्रोटीन टूटने के साथ ही कॉफी का कड़वापन लगभग खत्म हो जाता है.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment