Skip to main content

Posts

देश की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी, सुलझाने के लिए लेनी पड़ी नासा की मदद

पूरे 730 दिन लगे. 2 हजार लोगों से पूछताछ की गई. लाखों कॉल डिटेल खंगाली गई. और आखिर में नासा से मदद ली गई. तब जाकर पता चला कि हिंदुस्तान की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी किसने की थी? 8 अगस्त 2016 को तमिलनाडु के सेलम से चेन्नई जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में 342 करोड़ रुपये ले जाए जा रहे थे. पैसों की हिफाजत के लिए बोगी में हथिय़ारों से लैस 18 पुलिस वाले भी मौजूद थे. मगर फिर भी ट्रेन में डाका पड़ गया. अब दो साल बाद पुलिस ने दावा किया है कि द ग्रेट  ट्रेन रॉबरी  के केस को सुलझा लिया गया है. 8 अगस्त 2016, सेलम रेलवे स्टेशन, तमिलनाडु दो साल पहले तमिलनाडु के सेलम रेलवे स्टेशन से सेलम चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई के लिए रवाना हुई. पैसेंजर ट्रेन की दो रिज़र्व बोगियों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के 342 करोड़ रुपये रखे थे. जिसकी हिफाज़त के लिए 18 पुलिसवाले तैनात थे. मगर जब तक ट्रेन सेलम से विरधाचलम का 140 किमी. का सफर पूरा करती, तब तक ट्रेन में डाका पड़ चुका था. लुटेरे बोगी में करीब दो फीट का छेद कर 5.78 करोड़ रुपये ले उड़े. हर कोशिश नाकाम पहले रेलवे पुलिस. फिर लोकल पुलिस ने मामले की...

संघ के न्योते पर खड़गे की राहुल गांधी को सलाह- RSS जहर, चखकर मत देखना

अगले महीने 17 से 19 सितंबर तक संघ के होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी को भी न्योता भेजने की खबरें हैं. इन खबरों के बीच अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से कहा है कि आरएसएस एक जहर है, ये सब जानते हैं. अगर आप जानते हैं कि सामने जहर है तो फिर उसको चखकर देखने की जरूरत नहीं क्योंकि जहर को चखने का नतीजा सब जानते हैं. खड़गे ने कहा कि आरएसएस अपनी विचारधारा को फैलाना चाहता है, उसमें हम भागीदार क्यों बनें. आखिर ये बांटने वाली और संविधान की जगह मनु स्मृति को मानने वाली विचारधारा है. खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी या पार्टी के किसी अन्य नेता के आरएसएस कार्यक्रम में भाग लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. आरएसएस अगले महीने ‘भविष्य का भारत’ कार्यक्रम करने जा रहा है. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित करने की खबरें हैं. राहुल को आरएसएस के न्यौते पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ एक वैचारिक लड़ाई में लगी हुई है और पार्टी ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद भी छोड़ दिया. खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में एक छोटी क्षे...

न ममता दीदी, न तृणमूल कांग्रेस बंगाल का किला फतह करने में ये है BJP की सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्ली:  आगामी 2019 लोकसभा को लेकर  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  अभी से तैयारियों में जुट गई है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जहां 15 अगस्त पर लाल किले के प्राचीर से दिए गए भाषण में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है, वहीं पार्टी अध्यक्ष  अमित शाह  ताबड़तोड़ अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं. लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की संभावित गठबंधन से बीजेपी के लिए खड़ी हुई मुश्किल को देखते हुए अमित शाह ने दूसरे राज्यों पर फोकस करना शुरू कर दिया है. बीजेपी की अब तक की प्लानिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह यूपी में होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई दूसरे राज्यों से करने की तैयारी में है. इस हिसाब से पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए बेहद अहम राज्य है. वामदलों के कमजोर होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में जो जगह खाली हुई है उसमें बीजेपी विकल्प बनना चाह रही है. हाल के दौर में हुए चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो स्पष्ट है कि वोटों के हिसाब से बीजेपी पश्चिम बंगाल में दूसरी बड़ी पार्टी है. ऐसे में तय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य क...

बिहार: BJP का 20-20 फॉर्मूला क्‍या वाकई नीतीश कुमार को मंजूर होगा?

नई दिल्‍ली:  2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर सत्‍तारूढ़ एनडीए में मची खींचतान और नीतीश कुमार की जेडीयू के दांवपेंच के बीच पहली बार बीजेपी ने अपनी रहस्‍यमयी चुप्‍पी तोड़ी है. सूत्रों से खबर आ रही है कि बीजेपी ने यहां की 40 लोकसभा सीटों को लेकर 20-20 फॉर्मूला अपनाने का फैसला किया है. इसके तहत 20 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी और बाकी 20 जेडीयू के लिए छोड़ देगी. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के कोटे से ही पांच सीटें रामविलास पासवान की लोजपा, दो सीटें उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और बची एक सीट से रालोसपा के निलंबित सांसद अरुण कुमार को मैदान में उतारा जाएगा. 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी' बीजेपी ने दरअसल यह फॉर्मूला 2014 लोकसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया है. इसके तहत जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी का फॉर्मूला बीजेपी अपनाने पर जोर दे रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ नहीं थे. बीजेपी के साथ लोजपा और रालोसपा थे. उसमें बीजेपी ने 22 सीटें, लोजपा ने छह सीटें, रालोसपा ने 3 सीटें जीती थीं. इस तरह कुल मिलाकर...

जिंदगी की जंग हारे जॉन मैक्केन, वियतनाम के युद्ध से है ये कनेक्शन

वॉशिंगटन :  दिवंगत सीनेटर जॉन मैक्केन की 106 मां रॉब्रेटा संभवत वॉशिंगटन में होने वाले अपने बेटे के मेमोरियल सर्विस और मेरीलैंड में उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी. रॉब्रेटा मैक्केन का कहना है कि वह हमेशा से अपने मंझले बच्चे को ‘जॉनी’ कह कर पुकारती थीं. उनका बेटा हमेशा कहता था कि वह अपनी मां जैसे लंबी आयु चाहता है. लेकिन, अब मैं उसके जाने का गम मना रही हूं. वियतनाम युद्ध में बंदी रहे, संसद के दोनों सदनों के सदस्य और दो बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे मैक्केन अंतत कैंसर के खिलाफ अपनी लंबी लड़ाई हार गये. उनकी शनिवार को एरिजोना में मृत्यु हो गयी. वह 81 वर्ष के थे. उनके गृह राज्य एरिजोना में मेमोरियल के बाद मैक्केन का पार्थिव शरीर शुक्रवार को वाशिंगटन लाया जाएगा. यहां शनिवार को वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में मेमोरियल के बाद उन्हें रविवार को मेरीलैंड के एनापोलिस स्थित अमेरिकी नौसैनिक अकादमी में दफनाया जाएगा.

अमेरिका-भारत के बीच पहली बार होगी 2+2 वार्ता, माइक पोम्पिओ आएंगे दिल्ली

वॉशिंगटन :  ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस 2+2 वार्ता के लिए नई दिल्ली जाएंगे. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे. वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उदय का संकेत है.’’ नोर्ट ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे लेकर आशान्वित हैं और आपमें से कुछ लोग हमारे साथ यात्रा करेंगे.’’

इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के CEO

वॉशिंगटन :  अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप और सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने के रूस और अन्य देशों के प्रयासों की जांच के सिलसिले में ट्विटर के सीईओ और फेसबुक के सीओओ अगले सप्ताह सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए संसद में पेश होंगे. ट्विटर के सीईओ जैक डारसी और फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को बुधवार को सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष पेश होना है. गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लारी पेज को भी सुनवाई में बुलाया गया है. गूगल की ओर से इस मामले में पेशी के लिए एक निचले स्तर के अधिकारी को भेजे जाने की पेशकश संसद पहले हीठुकरा चुका है, हालांकि सर्च इंजन ने अभी तक बयान देने के लिए पेज को भेजने की पुष्टि नहीं की है. संसद की समिति 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान के संबंध में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रही है. डारसी बुधवार को ‘हाउस इनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी’ समक्ष अपना बयान देने वाले हैं.

वेरमोंट : पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ग्लाइडर, तीन लोगों की मौत

स्टोवे :  वेरमोंट की पहाड़ियों में एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. राज्य पुलिस ने बताया कि कल खोज एवं बचाव दल स्टर्लिंग माउंटेन के निकट पहुंचा जहां ग्लाइडर के पायलट और दो यात्रियों का शव मिले. पुलिस ने बताया कि एक टो विमान जिससे ग्लाइडर जुड़ा हुआ था उसने दिन में करीब साढ़े 11 बजे मोरिसविले-स्टोवे राज्य हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. कुछ समय के बाद ग्लाइडर उससे अलग हो गया.  मोरिसविले पुलिस को दोपहर करीब दो बजे ग्लाइडर के लापता होने की खबर मिली. ग्लाइडर स्टोव सोयरिंग का था. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड दुर्घटना की जांच कर रहे हैं.

ऐसा क्‍यों कहा जा रहा है कि चीन अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा?

बीजिंग:  मौजूदा दौर में  चीन  की सबसे बड़ी चिंता अपनी बुजुर्ग होती आबादी को लेकर है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस देश ने 1979 में एक बच्चे की नीति पेश की थी. लिहाजा जनसंख्‍या नियंत्रण की दशा में सख्‍त कदम उठाए गए. आनन-फानन में चीन ने जनसंख्‍या नीति बदलने का फैसला करते हुए दो बच्‍चे की नीति अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाए. उसी की अगली कड़ी में सरकार ने पिछले दिनों यह संकेत दिए हैं कि वह अपनी नीति वापस लेगी जिसमें कड़े जुर्माने और कई बार गर्भपात तथा नसबंदी कराने के लिए मजबूर करके प्रत्येक परिवार में बच्चों की संख्या पर सीमा तय की गई है. लेकिन इन सबके बावजूद चीन के समक्ष अप्रत्याशित बाधाएं सामने आ रही है क्योंकि कई माता-पिता की अब और बच्चे पैदा करने में रुचि नहीं है. लोगों की बदलती सोच विशेषज्ञों ने कहा कि दंपति अब एक बच्चा पैदा करने में भी देरी कर रहे हैं क्योंकि वे अपना करियर बनाने जैसे अन्य लक्ष्यों में ज्यादा समय दे रहे हैं. चीन में बच्चे की परवरिश करने में आने वाला खर्च भी लोगों को और बच्चे पैदा करने से रोक रहा है. उत्तर पूर्वी शहर डालियन में एक मां ने कहा, ‘‘क...

भारत ने पाकिस्‍तान से कहा, 'दक्षिण एशिया को आतंक मुक्‍त करने का काम करे नई सरकार'

नई दिल्‍ली :  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद से लड़ने की सलाह दी है. गुरुवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि पाकिस्‍तान की नई सरकार बहस में लिप्‍त होने के बजाय दक्षिण एशिया को शांत, सुरक्षित, विकसित और आतंकवाद से मुक्‍त क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI We hope the new government of Pakistan will, rather than indulge in polemics, work constructively to build a safe, stable, secure and developed South Asian region, free of terror and violence: Syed Akbaruddin,India’s Permanent Representative to the United Nations 7:36 AM - Aug 30, 2018 सैयद अ‍कबरुद्दीन ने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा 'मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिमय सोच और कार्रवाई में स्थिर या शांत कं...

निर्दोष थे शहीद भगत सिंह, पाकिस्‍तान केे लाहौर हाईकोर्ट में 5 सितंबर को होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली/लाहौर :  ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देने में इस्‍तेमाल गैर संवैधानिक हथकंडे और उन पर लगाए गए आरोपों को साबित करने के मामले में पाकिस्‍तान के लाहौर हाईकोर्ट में आगामी 5 सितंबर को सुनवाई होगी. दरअसल, पाकिस्‍तान की भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन सरहद पार देश के इन तीन शहीदों को निर्दोष साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है. फाउंडेशन के प्रधान वकील इम्तियाज रशीद कुरैशी उच्‍च न्‍यायालय में इस मामले में पैरवी कर रहे हैं. पाकिस्‍तान में लंबे समय से लड़ी जा रही है यह कानूनी लड़ाई इम्तियाज रशीद कुरैशी पाकिस्‍तान में यह कानूनी लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे हैं कि ब्रितानी सरकार द्वारा ज्‍यूडिशियल सिस्‍टम की आड़ लेकर गैर संवैधानिक तरीके से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई. भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी- इम्तियाज उल्‍लेखनीय है कि इम्तियाज कुरैशी का कहना है कि भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी और वो बेगुनाह थे. शहीद-ए-आजम भगत सिंह को देश का सर्वोच्च वीरता पदक ‘निशान ए हैदर’ दिया जाना चाहिए. इम्तियाज का इस मामले में कहना है कि जिस केस म...

हॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरों के आईक्लाउड अकाउंट को किया था हैक, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

ब्रिजपोर्ट :  हॉलीवुड सितारों और अन्य लोगों के 200 से ज्यादा आईक्लाउड अकाउंट को हैक करने वाले कनेक्टिकट के एक शख्स को आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. ब्रिजपोर्ट की संघीय अदालत ने कल जॉर्ज गारोफानो को सजा सुनाई थी. सजा पूरी होने के बाद उसपर तीन साल तक नजर रखी जाएगी और उसे 60 घंटे की सामुदायिक सेवा देनी होगी. गारोफानो हॉलीवुड हस्तियों- जेनिफर लॉरेंस, क्रिस्टन डंस्ट, केट अपटन और अन्य की निजी तस्वीरें चुराकर उसे सार्वजनिक करने वाले 2014 के हैकिंग कांड में गिरफ्तार हुए चार लोगों में से एक था. अधिकारियों ने बताया था कि हैकरों ने तस्वीरें हैक करने के लिए जाली वेबपेज का इस्तेमाल किया जिसके द्वारा भेजे गए ई-मेल एप्पल सुरक्षा खातों से भेजे गए मालूम होते थे जो यूजरनेम और पासवर्ड मांगते थे. गारोफानो ने अप्रैल में दोष स्वीकार किया था और सजा में रियायत की मांग की थी.

35ए के समर्थन में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध, कल होगी SC में सुनवाई

श्रीनगर :  अनुच्छेद 35ए के समर्थन में अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने एक बयान में कहा, "नौहट्टा, खान्यार, रैनावाड़ी, एम.आर. गंज और सफा कदल पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को क्रलखुद और मैसूमा पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा रहेगा." कानून और व्यवस्था बनाने रखने के लिए प्रतिबंध पुलिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई वाले की अलगाववादी धड़े संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) द्वारा 30 अगस्त और 31 अगस्त को अनुच्छेद 35ए के समर्थन में पूरी तरह से बंद का आह्वान किया गया है. सुप्रीम कोर्ट में दी गई है 35A को चुनौती इस अनुच्छेद को सर्वोच्च न्यायालय में कई याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है. मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा शुक्रवार को की जाएगी. इस बी...

SBI खाताधारक ध्यान दें : ये 5 गलतियां की तो अकाउंट से गायब हो सकता है बैलेंस

नई दिल्ली :  अगर आपका भी  एसबीआई  में अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है.  एसबीआई  ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को चेताया है और कहा कि अगर आपने ये गलतियां की तो आपके अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऑनलाइन बैंक फ्रॉड की बढ़ती वारदातों के बाद एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को जागरूक किया गया है. हाल ही में हैकर्स ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का डाटा हैक कर कॉसमॉस बैंक से 90 करोड़ रुपये गायब कर दिए. ऐसे में आपको और भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है. इस सभी को ध्यान में रखते हुए  एसबीआई  ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपने ग्राहकों को जानकारी दी है. ग्राहकों को यह जानकारी देने के पीछे बैंक का मकसद ग्राहकों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> State Bank of India  ✔ @TheOfficialSBI Dear Customers, kindly make note that # SBI would never see...

पाकिस्तानी शूटरों को ठिकाने लगाने के लिए भारत ने ढूंढी तरकीब, यहां रिमोट दबेगा और वहां लाशें गिरेंगी

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर में भारत को परेशान करने के लिए  पाकिस्तान  आए दिन नए तरीके अपनाता रहता है. आमने-सामने के युद्ध में पराजय मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों के सहारे भारत में अशांति फैला रहा है. इतने भर से उसका मन नहीं भरा तो उसने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों को मिलाकर बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का गठन किया है. इस टीम में दक्ष निशानेबाज होते हैं, जो अत्याधुनिक लेंस से लैस राइफल्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाते हैं. पिछले कुछ समय से बैट से मुकाबला करने में  भारतीय सुरक्षा जवानों  को परेशानी आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. भारत एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली है जिसमें कैंप में बैठे जवान रिमोट का बटन दबाएंगे और वहां बैट के शूटरों की लाशें गिरती जाएंगी. दरअसल, सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की हैं, जिसमें लाइट मशीनगन (एलएमजी), मीडियम मशीनगन (एमएमजी), एके-47 और एके-56 जैसी राइफलें रिमोट के जरिए संचालित हो सकेंगी. जानकार बताते हैं कि इस तकनीक में आप अत्याधुनिक राइफल्स को बॉर्डर पर तैनात करके थोड़ी दूरी पर कैंप में बैठकर रिमोट के जरिए फायरिंग की जा सकेगी. इन राइफल्स में लगे कैमरे अपने ...

लिंचिंग, रेप और बीफ बैन से देश की छवि को हुआ नुकसान: केंद्रीय मंत्री अल्फोंस

बीजिंग :  चीन की यात्रा पर  मोदी सरकार के पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस  ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कहा है कि  देश में लिंचिंग  और रेप की घटनाओं के कारण देश के टूरिज्म पर थोड़ा बहुत असर जरूर हुआ है. लेकिन इन घटनाओं के कारण सबसे बड़ा नुकसान देश की छवि पर पड़ा है. अल्फोंस इन दिनों चीन की यात्रा पर हैं. उनके पास पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार है. चीन में वह बीजिंग, वुहान और शंघाई पहुंचे अल्फोंस का उद्देश्य चीन के पर्यटकों को लुभाना है. अभी हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में किसी भी देश की तुलना में चीन के पर्यटक सबसे ज्यादा आए हैं. अल्फोंस से जब पूछा गया कि लिंचिंग की घटनाओं के कारण देश में पर्यटन प्रभावित हुआ है तो उन्होंने कहा, देश में बीफ बैन कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. पर्यटकों को ये केरल और  नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों में आसानी से उपलब्ध है. अल्फोंस ने कहा, 'अगर ऐसा कुछ भी होता है तो देश की छवि के लिए अच्छा नहीं है.' इसके साथ ही अल्फोंस ने कहा, पीएम मोदी इसे पहले ही एक जघन्य अपराध बता चुके हैं. उन्होंने राज्यों से ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवा...

रुपया जमीन और पेट्रोल आसमान पर... आपकी जेब पर ऐसे डाल रहा है असर

नई दिल्ली:  डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं. दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दरअसल, डॉलर के मजबूत होने का सीधा प्रभाव घरेलू मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है. यही वजह है कि एक तरह रुपया जहां औंधे मुंह गिरता दिख रहा है. वहीं, पेट्रोल-डीजल आसमान छू रहे हैं. बुधवार को रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचने के बाद गुरुवार को भी रुपये में कमजोरी देखने को मिली है. वहीं, रुपये में गिरावट से आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में भी 18 पैसे की बढ़ोतरी की है. सबसे निचला स्तर छुआ कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 70.81 के स्तर पर पहुंच गया है. करंसी मार्केट खुलने के बाद रुपये में 18 पैसे टूट गया. इससे पहले रुपए की शुरुआत 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.63 के स्तर पर हुई. वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की गिरावट के साथ 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था. एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट अगस्त 2013 के बाद एक दिन में रुपए की यह सबसे बड़ी गिरावट है. इस साल रुपया अबतक 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. एक्सपर्ट्स ...

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा, टोल प्‍लाजा पर VIP-जजों के लिए अलग लेन बनाओ या कार्रवाई के लिए तैयार रहो

नई दिल्ली/चेन्नई :  मद्रास हाईकोर्ट ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को एक सख्त संदेश देते हुए कहा, उसे अपने सभी टोल प्लाजा पर वीआईपी और मौजूदा जजों के लिए एक अलग से एक्सक्लूसिव लेन बनानी चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही के  लिए तैयार रहना चाहिए. इस मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस हुलुवाडी जी रमेश और जस्टिस एमवी मुरलीधरन की डिवीजन बैंच ने कहा, ये वीआईपी और जजों के लिए बहुत शर्म की बात है कि वह टोल प्लाजा पर वेट करें और अपने आईडेंटिटी कार्ड दिखाएं. टाइम्स ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि इस आदेश को उसके सभी टोल प्लाजा लागू करें. हाईकोर्ट बैंच ने केंद्र और एनएचएआई से कहा कि वह इस मामले में सर्कुलर जारी करें. बैंच ने साफ कर दिया कि उसका ये आदेश पूरे देश में लागू किया जाए. जज ने कहा, एक सर्कुलर प्रत्येक टोल कलेक्टर के लिए जारी किया जा सकता है. इसमें उन्हें इस तरह की वीआईपी लेन तैयार करने के  लिए कहा जाए. ये टोल कलेक्टर की जिम्मेदारी होगी कि वह उस लेन से वीआईपी और जज के अलावा क...

टेरर फंडिंग केस : NIA ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सलाहुद्दीन के बेटे को किया गिरफ्तार

श्रीनगर/नई दिल्‍ली :  जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों और अलगाववादियों को हुई विदेशी फंडिंग की जांच कर रही राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने गुरुवार सुबह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे सैयद शकील अहमद को श्रीनगर के रामबाग इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. शकील अहमद सलाहुद्दीन का दूसरा बेटा है जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले जांच एजेंसी ने पिछले साल सलाहुद्दीन के पहले बेटे सैयद शाहिद को मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था. वह इस समय दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद है. गुरुवार को पकड़ा गया सलाहुद्दीन का दूसरा बेटा सैयद शकील अहमद SKIMS अस्‍पताल में पिछले 30 साल से लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने 2011 के टेरर फंडिंग केस में सैयद शकील अहमद को कम से कम तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ था. जांच एजेंसी ने उसे कई मौके दिए लेकिन उसने हमेशा इन्‍हें नकारा. उससे यह भी पूछा गया था कि वह अपने बैंक अकाउंट में हुई विदेशी फंडिंग के बा...

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: IB रिपोर्ट में खुलासा, कई शहरों में मौजूद हैं नक्सलियों के 5 मास्टरमाइंड

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में खुफिया एजेंसी (आईबी) ने गृह मंत्रालय को नक्सलियों की साजिश पर रिपोर्ट भेजी है. ज़ी न्यूज के पास खुफिया एजेंसी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट है. शहरों में मौजूद नक्सलियों के 5 मास्टरमाइंड और उनसे जुड़े नक्सलियों के लिए काम कर रहे, अंडरग्राउंड संगठनों के नाम आईबी ने गृह मंत्रालय को दिए हैं. भीमा कोरेगांव हिंसा में भी नक्सलियों के इशारे पर इन पांच लोगों के खिलाफ कई सबूत मिले. आईबी की रिपोर्ट में वकील से लेकर नागपुर के एक प्रोफेसर का भी नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सल समर्थित गुट और नक्सलियों के बीच पैसों के भी लेन-देन के सबूत मिले हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. पुणे पुलिस ने कथित रूप से पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश रचने के मामले में पांच बड़ी गिरफ्तारियां की हैं. इनमें प्रोफेसर, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता शामिल हैं. ये सभी गिरफ...

चारा घोटाला : लालू यादव फिर जाएंगे जेल, आज CBI कोर्ट में करेंगे सरेंडर

रांची :  चारा घोटाला में सजायाफ्ता   राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)  सुप्रीमो  लालू प्रसाद यादव  फिर जेल जाएंगे. वह आज (गुरुवार को) सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करेंगे. बीते 24 अगस्त को जस्टिस अरपेश कुमार सिंह की कोर्ट में लालू यादव के वकीलों ने मेडिकल ग्राउंड पर प्रोविजनल बेल की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इससे पहले  रांची हाइकोर्ट  में 17 अगस्त को लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक (प्रोविजनल) बेल पर सुनवाई करते हुए 27 अगस्त तक के लिए बेल की अवधि बढ़ा दी गई थी. करीब चार महीने तक देश के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी साध चुके लालू यादव ने पटना से लेकर रांची तक मीडिया से खूब बात की. विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोअर कोर्ट से सजा हुई है. अभी हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट बांकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रई नरेंद्र मोदी देश को आपातकाल की तरफ ले जा रहे हैं. हम मिलकर बीजेपी को हटाएंगे. लालू यादव ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना लालू यादव ने कहा कि मैंने मुंबई, एम्स और रिम्स में इलाज कराया, लेकिन पूरी तरह निरोग नहीं हो पाया हूं. मेरी किडनी में भी इन्फेक्शन ह...

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ एकतरफा प्यार तो ढूंढने के लिए लगा दिये 4 हजार पोस्टर

नई दिल्लीः  कहते हैं पहला प्यार उम्र भर याद रहता है. उसे भुला पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ हुआ है  कोलकाता के एक शख्स  के साथ. दरअसल, कोलकाता के एक शख्स को एक ट्रेन में उसके साथ सफर कर रही एक लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया. अब वह शख्स उस लड़की तक अपने प्यार की बात पहुंचाने की कोशिश करने लगा. लड़की तक नहीं पहुंच पाने पर लड़के ने उस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक फिल्म बनाई और 4 हजार पोस्टर लगा दिये. फिल्म का नाम 'कोन्नगर कोने' है, जिसका मतलब है कोन्नगर की दुल्हन. 6 मिनट तीस सैकेंड की इस फिल्म में उन्होंने लड़की को इस बात का संदेश दिया है कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उससे मिलना चाहते हैं. सरकारी कार्यालय में कार्यरत है विश्वजीत पोद्दार 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, कोलकाता का रहने वाला 29 वर्षीय विश्वजीत पोद्दार एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है. विश्वजीत राज्य पर्यावरण विभाग में काम करते हैं और घर से रोजाना ट्रेन में ही सफर कर ऑफिस आते-जाते हैं, लेकिन जुलाई में ट्रेन में सफर करते हुए उन्हें एक लड़की मिली. जिसे देखते ही उन्हें उस लड़की से प...

एल्गार परिषद जांच: पुलिस ने पूछा- आपके घर में फुले-आंबेडकर की तस्वीरें क्यों हैं, देवताओं की तस्वीरें क्‍यों नहीं?

नई दिल्‍ली :  "आपकेे पति दलित हैं, इसलिए वह किसी भी परंपरा का पालन नहीं करते, लेकिन आप एक ब्राह्मण हैं, इसलिए आप कोई भी आभूषण क्‍यों नहीं पहनतीं या सिंदूर क्यों नहीं लगातीं? आपका पहनावा एक पारंपरिक पत्नी की तरह क्यों नहीं है? क्या बेटी को भी पिता की तरह होना चाहिए?' यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन्‍हें एक पुलिस अधिकारी ने के पवाना से पूछा, जोकि हैदराबाद में इंग्लिश एंड फॉरेन लेंगुएजिस यूनिवर्सिटी (EFLU) के सांस्कृतिक अध्ययन विभाग के प्रमुख के सत्‍यनारायण की पत्‍नी हैं. पुलिस अधिकारी ने पवाना से यह सवाल उनके घर की तलाशी के दौरान किए. इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है. दरअसल, पवाना मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील वरवरा राव की बेटी हैं, जिन्‍हें पुणे पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में पुणे में एलगार परिषद की बैठक में माओवादी लिंक होने के संदेह की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. सत्‍यनारायण ने कहा कि पुणे पुलिस और तेलंगाना के स्‍पेशल इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारियों द्वारा उनके घर की ली गई तलाशी एक "दर्दनाक और अपमानजनक अनुभव" था, क्...

वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर रोक, 6 सितंबर को SC में होगी अगली सुनवाई

भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी से हंगामा मच गया. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में पांच विचारकों की गिरफ्तारी पर 5 सितंबर तक रोक लगा दी. कोर्ट ने कहा है कि पांचों विचारकों को उनके घर में नजरबंद रखा जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी. मंगलवार को जैसे ही छापेमारी की खबरें आईं विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया. आज दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम नवलखा की कोर्ट में पेशी भी हुई. वहीं इस बीच भीमा कोरेगांव हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों की आतंकी संगठनों से रिश्ते का खुलासा हुआ है. गृहमंत्रालय के सूत्रों ने दावा किया है कि महाराष्ट्र पुलिस के पास इसके पर्याप्त सबूत हैं. इस मामले पर विभिन्न वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में विरोध-प्रदर्शन भी किया. पुलिस की इस कार्रवाई की तमाम दलों ने भी निंदा की है. कांग्रेस-वामदलों समेत तमाम दलों ने इसे मोदी सरकार का तानाशाही एक्शन करार दिया है. मामले में जिस तरह से गिरफ्तार हुई है, इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को नो...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार दोपहर आतंकवादी हमला हुआ. आतंकियों के इस हमले में 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. हमला करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हमले की खबर मिलते ही सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच रहे है. ANI  ✔ @ANI # UPDATE : Total four policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. # JammuAndKashmir ANI  ✔ @ANI J&K: Two policemen have lost their lives after being attacked by terrorists in Shopian's Arahama. More details awaited. ता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्...

पश्चिम बंगाल में पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर हिंसा, अब तक 10 की मौत

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर जबर्दस्त हिंसा हुई है, जिसमें अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार रात को नॉर्थ 24 परगना जिले के अमदंगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC)और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी टकराव हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा. इस हिंसा में टीएमसी के दो कार्यकर्ता- कुद्दूस अली गईन और नासिर हलदार तथा माकपा का एक कार्यकर्ता मुजफ्फर अहमद मारा गया है. एक देसी बम का विस्फोट भी हुआ जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए हैं. घायलों को बरासात स्टेट जनरल हॉस्पिटल और कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. इसके पहले पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर मालदा, पुरुलिया, साउथ 24 परगना, झराग्राम और अलीपुरदार जिले में हिंसा हो चुकी है. राज्य में 24 अगस्त को पंचायत बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू होने से ही हिंसा का सिलसिला जारी है. टीएमसी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट गौरतलब है कि नॉर्थ 24 परगना जिले के स्थानीय ताराबेरिया पंचायत में 19 सीटें हैं, जिनमें से 9 पर टीएमसी और 7 पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) को जीत मिली है. बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय क...

शिवपाल ने किया समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान, कहा- सपा में न सम्मान-न पद

समाजवादी पार्टी में किनारे कर दिए गए शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया है. शिवपाल ने सपा के तमाम लोग जो पार्टी में उपेक्षित हैं और जिन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा है. उन सभी को साथ लेकर चलने की बात कही है. शिवपाल ने कहा कि सपा में मुझे काम करने की जिम्मेदारी (पद) नहीं दी जा रही है और न ही कोई मौका दिया जा रहा है. ऐसे में मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था. इसी के मद्देनजर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त ये तय होगा कि कौन कौन कहां चुनाव लड़ेगा. शिवपाल ने कहा कि अब मुलायम सिंह यादव तय करेंगे वो क्या फैसला करेंगे. चुनाव में उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी. समाजवादी कुनबे में लंबे समय से चली आ रही कलह अब बगावत के रूप में सामने आ रही है. शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद साफ हो गया है कि अब उन्होंने अपनी सियासी राह सपा से अलग चुन ली है. हालांकि पिछले डेढ़ साल से वे पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं. दरअसल अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच रिश्ते में खटास  2017 में यूपी विधानसभा चु...

क्या बहरीन की एथलीट ने जानबूझकर रोका हिमा दास का रास्ता, आज फैसला

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने एशियन गेम्स में चार गुणा 400 मीटर दौड़ के दौरान हिमा दास को बाधा पहुंचाने के लिए बहरीन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. भारत इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहा, क्योंकि एमआर पूवम्मा 30 मीटर की बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहीं. भारत ने अपना विरोध अपीली ज्यूरी के पास दर्ज कराया है, जो बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी. मोहम्मद अनस, एमआर पूवम्मा, हिमा दास और आरोकिया राजीव की चौकड़ी ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता. बहरीन ने तीन मिनट 11.89 सेकेंड के साथ स्वर्ण, जबकि कजाखस्तान ने तीन मिनट 19.52 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता. एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पीटीआई से कहा, ‘यह स्पष्ट बाधा थी और हमने विरोध दर्ज करा दिया है. इससे हिमा को हल्की चोट भी आई है. इससे हमारा कुछ समय बर्बाद हुआ. ज्यूरी देखेगी की वहां क्या हुआ था.’ मोहम्मद अनस ने बहुत अच्छी शुरुआत की और बहरीन के अपने प्रतिद्वंद्वी पर 30 मीटर की बढ़त हासिल की. उन्होंने इसके बाद पूवम्मा को बैटन सौंपी लेकिन कर्नाटक की यह एथलीट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उन्होंने बढ़त गंवा दी. जब उन्होंने हिमा ...

सरकारी कर्मचारियों को आज मिलेगा तोहफा? 2% DA बढ़ा सकती है मोदी सरकार

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगि‍यों के लिए आज एक बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है. आज हो रही केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक में महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. बुधवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है. 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी को अगर सरकार मंजूरी दे देती है. तो इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो जाएगा. इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद 1 जुलाई से यह फैसला लागू होगा. देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं. इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स हैं. महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी होगी. यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के ह‍िसाब से होगी. इससे पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी. इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी. ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं. क्या होता है महंगाई भत्ता: महंगाई भत्ता अथवा डियरनेस अलाउंस वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों, पब्ल...

राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने बनाई रणनीति

नई दिल्ली:  बीजेपी ने मंगलवार को जोर दिया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी दावा किया कि इस साल के अंत तक  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान  में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी जीत दर्ज करेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी ने अपनी तैयारियों एवं संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, नितिन गडकरी आदि ने भी हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक भी की. इसमें राज्यों ने जो काम किए हैं, उनका लेखाजोखा लिया गया. इसके अलावा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आय...