Skip to main content

WhatsApp के इस फीचर से परेशान हो सकते हैं यूजर्स, लोगों ने कहा- छोड़ देंगे एप

नई दिल्ली : इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) इस साल कई अपडेट लेकर आया है. इसमें से कई फीचर यूजर्स को काफी पसंद आए, जबकि कुछ को यूजर्स ने पसंद नहीं किया. व्हाट्सएप के स्टीकर (Sticker) फीचर को करोड़ों यूजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा पसंद किया गया. लेकिन अब जो अपडेट कंपनी लाने जा रही है हो सकता है उसे आप पसंद भी न करें और परेशान हो जाएं. दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के स्टेटस फीचर में विज्ञापन दिखाएगा.

व्हाट्सएप की कमाई का बड़ा जरिया बन सकता है
ऐसे होने पर आपका स्टेटस कंपनी के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अपने यूजर्स के स्टेटस में विज्ञापन दिखाएगा. जब से यह खबर आई है तो इस पर यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस पर WaBetaInfo ने अपने ट्वीटर पेज पर इसको लेकर सवाल किया कि 'व्हाट्सएप स्टेटस के बीच में जल्द विज्ञापन दिखाई देंगे. तो क्या Status Ads फीचर आने के बाद भी आप WhatsApp को इस्तेमाल करेंगे?'

40 प्रतिशत ने यूज नहीं करने की बात कही
WaBetaInfo की तरफ से किए गए इस सवाल पर 60 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि वो व्हाट्सएप यूज करते रहेंगे, जबकि 40 प्रतिशत ने इस पर कहा कि वे व्हाट्सएप को यूज करना छोड़ देंगे. व्हाट्सएप की विज्ञापन सर्विस की शुरुआत नए साल पर होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि दुनियाभर में व्हाट्सएप के करीब डेढ़ अरब यूजर्स हैं और अभी इस पर कोई विज्ञापन नहीं होता है. कई मीडिया रिपोटर्स में भी यह दावा किया जा चुका है कि जल्द WhatsApp विज्ञापन से पैसे कमाएगा.









WABetaInfo@WABetaInfo








Will you continue to use WhatsApp after the activation of the Status Ads feature?
Ads will appear between status updates, like Instagram. NEVER in chats.
























92 people are talking about this


Twitter Ads info and privacy











मीडिया रिपोटर्स के अनुसार व्हाट्सएप का विज्ञापन वीडियो फार्मेट में होगा. यह उसी तरह काम करेगा जैसा इंस्टाग्राम स्टोरीज में होता है. फेसबुक ने जून में इंस्टाग्राम स्टोरीज में विज्ञापन की शुरुआत की थी. WhatsApp स्टेटस में यूजर को मैसेज, फोटो, वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है, जो 24 घंटे के बाद खुद-ब-खुद हट जाते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...