Skip to main content

PM मोदी ने जी20 की बैठक में की प्लानिंग, माल्या-नीरव जैसे भगोड़े नहीं कर सकेंगे ऐश!

ब्यूनस आयर्स: विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी भारत का अरबों रुपए डकारकर विदेशों में जाकर बस गए हैं. ऐसी घटनाएं आगे ना हो इसके लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है. मोदी सरकार देश के भीतर कानून में बदलाव करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. भारत ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिये शुक्रवार को जी20 देशों के समक्ष नौ-सूत्रीय एजेंडा पेश किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अंतरराष्ट्रीय वित्त और कर प्रणाली पर जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में यह एजेंडा पेश किया.

एजेंडे में कहा गया कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए कानूनी प्रक्रिया में सहयोग, अपराधियों की जल्द वापसी और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को विकसित करने तथा इसे सुव्यवस्थित किए जाने की जरूरत है. भारत ने जी20 देशों से ऐसी प्रणाली विकसित करने में भी सहयोग मांगा, जिससे भगोड़े आर्थिक अपराधियों को किसी अन्य देश में सुरक्षित पनाह ना मिल पाए.

भारत, रूस और चीन ने 12 साल बाद की त्रिपक्षीय वार्ता
भारत, चीन और रूस के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन सहित अन्य बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की मांग की है. तीनों देशों के नेताओं के बीच 12 साल के अंतराल के बाद शनिवार को यहां हुई त्रिपक्षीय बैठक में बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली, वैश्विक तरक्की और समृद्धि के लिए मुक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था की तारीफ की गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर विचार विमर्श के लिए शुक्रवार को जी20 सम्मेलन के इतर यहां त्रिपक्षीय वार्ता की. तीनों देशों के बीच करीब 12 साल बाद यह दूसरी त्रिपक्षीय वार्ता है.

मोदी ने कहा, ‘आरआईसी (रूस, भारत और चीन) की शानदार त्रिपक्षीय बैठक हुई. राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और और मैंने कई ऐसे विषयों पर चर्चा की जो हमारे बीच मित्रता और विश्व में शांति को बढ़ाने में मददगार होगी.' रूस, भारत और चीन की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली त्रिपक्षीय बैठक की.

वैश्विक वित्तीय संस्थानों को मजबूत करने पर बनी सहमति
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कहा, ‘विकास में महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्यूनस आयर्स में आरआईसी (रूस, भारत, चीन) त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया.' विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि तीनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग और तीनों देशों के बीच आपसी बातचीत को बढ़ाने पर चर्चा की.

बयान में बताया गया, ‘विश्व को लाभ पहुंचाने वाले संयुक्त राष्ट्र, डब्ल्यूटीओ, नए वैश्विक वित्तीय संस्थानों सहित अन्य बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार और उन्हें मजबूत करने की जरूरत पर तीनों नेताओं ने सहमति जताई. उन्होंने बहुपक्षीय कारोबार प्रणाली और वैश्विक तरक्की और समृद्धि के लिए मुक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था की तारीफ की.'

बयान में बताया गया, ‘साझा रूप से अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति के प्रचार के लिए नियमित तौर पर आपसी संपर्क बनाए रखने पर भी तीनों नेताओं में सहमति थी. साथ ही ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका), एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) और ईस्ट एशिया समिट (ईएएस) के जरिए आपसी सहयोग को मजबूत करने और आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने तथा सभी मतभेदों के शांतिपूर्ण तरीके से समाधान पर भी सहमति जताई गई है.' आरआईसी की बैठक के बारे में मीडिया को बताते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि त्रिपक्षीय बैठक ‘बेहद सकारात्मक’ रही.

Comments

  1. thanks for sharing this information have shared this link with others keep posting such information..

    ReplyDelete
  2. thanks for sharing this information have shared this link with others keep posting such information..

    ReplyDelete
  3. thanks for sharing this information.have shared this link with others keep posting such information..

    ReplyDelete
  4. thanks for sharing this information.have shared this link with others keep posting such information..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...