Skip to main content

World diabetes day: 'मधुमेह पर नियंत्रण के बारे में बढ़ रही है जागरूकता'

नई दिल्ली: पूरे विश्व में आज (14 नवंबर) को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है. भारत अपनी युवा आबादी की बदौलत आने वाले समय में दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की कोशिश में है, लेकिन इस युवा आबादी के एक बड़े भाग में लोगों की शिराओं में धीरे-धीरे मीठा जहर घुलने की आशंका विशेषज्ञों की नींद उड़ी हुई है, लेकिन, राहत की बात ये है कि मधुमेह पर नियन्त्रण के बारे में युवाओं की जागरूकता बढ़ रही है.

डायग्नॉस्टिक कंपनी एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स द्वारा किए गए डायबिटीज ब्लड टेस्ट एचबीए1सी के परिणाम से पता चला है कि 16-30 आयुवर्ग में असामान्य ब्लड शुगर के रुझान कम हुए हैं. इससे साफ है कि ब्लड शुगर के नियन्त्रण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ रही है. एसआरएल के आंकड़े दशार्ते हैं कि 2012 से 2017 के बीच एचबीए1सी जांच के लिए आए नमूनों की औसत संख्या में सालाना 32 फीसदी की वृद्धि हुई है. इस दौरान लगभग 30 लाख नमूनों का विश्लेषण किया गया है.

एचबीए1सी जांच को ग्लाइकोसायलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट भी कहा जाता है. ए1सी जांच डायबिटीज एवं प्री-डायबिटीज के निदान का नया तरीका है. इस जांच में 2 से 3 महीनों के लिए ब्लड ग्लूकोज के औसत स्तर का मूल्यांकन किया जाता है. अगर ए1सी का परिणाम 5.7 से 6.4 फीसदी हो तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति प्री-डायबिटिक है और उसमें डायबिटीज की संभावना अधिक है. अगर यह परिणाम 6.5 फीसदी या अधिक हो तो व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है. इस जांच का फायदा यह है कि व्यक्ति ने जांच से पिछली रात या जांच से पहले सुबह के समय क्या खाया है, इससे फर्क नहीं पड़ता.

एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स के सलाहकार एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट के मेंटर डॉ. बी.आर. दास ने कहा कि डायबिटीज तब होती है जब अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर इंसुलिन का प्रभावी इस्तेमाल नहीं कर पाता. वर्तमान में दुनिया भर में 42.5 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं. यह बीमारी मरीज के साथ-साथ उसके परिवार और उससे जुड़े लोगों के लिए भी बहुत महंगी पड़ती है. इसका बुरा असर व्यक्ति की उत्पादकता पर पड़ता है. लेकिन, जल्दी निदान होने पर मरीज को इसकी जटिलताओं से बचाया जा सकता है. इसलिए रोग के लक्षणों, कारणों और जल्दी निदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है.

बढ़ते शहरीकरण, गतिहीन जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार, तंबाकू के बढ़ते सेवन और बढ़ती जीवन प्रत्याशा के कारण डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं. डायबिटीज के कारण मरीज अंधेपन, किडनी फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और यहां तक कि लोवर लिंब एम्प्युटेशन का शिकार भी बन सकता है. सेहतमंद आहार, नियमित व्यायाम, सामान्य वजन एवं तंबाकू का सेवन न कर अपने आप को इस बीमारी से बचाया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...