Skip to main content

महिंद्रा ने लॉन्च की नई Scorpio, नई SUV की ये हैं खूबियां

अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पसंदीदा एसयूवी स्कार्पियो (Mahindra Scorpio) का नया वेरिएंट इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है.


नई दिल्ली : अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पसंदीदा एसयूवी स्कार्पियो (Mahindra Scorpio) का नया वेरिएंट इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है. स्कार्पियो का नया एस 9 (Scorpio S9) वेरिएंट है. नए वेरिएंट का दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइज 13.99 लाख रुपये रखा गया है. कंपनी के सभी डीलरशिप पर नए वेरिएंट के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है. उम्मीद की जा रही है इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी.

FATC फीचर से लैस है नई स्कार्पियो
नई स्कार्पियो एस9 के फीचर्स की बात करें तो यह फुली ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल (FATC) फीचर से लैस है. इसमें जीपीएस नेविगेशन के साथ 15 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. स्कार्पियो एस9 वेरिएंट इस एसयूवी के एस11 वेरिएंट से काफी किफायती है. लेकिन इसमें अधिकतर फीचर्स दिए गए हैं. नई स्कार्पियो में 140PS का एमहॉक इंजन दिया गया है, जो कि 320 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है.

कार में 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन
मेकेनिकली देखें तो स्कार्पियो के नए वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कार में 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन है. इंजन 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है. एस9 वेरिएंट में एस11 की ही तरह कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. नई स्कार्पियों एस9 में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्युल एयरबैग, एबीएस, कॉर्नरिंग प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नेविगेशन के साथ 5.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ ORVM हैं.

महिंद्रा स्कार्पियो, mahindra scorpio, scorpio s9, mahindra scorpio s9, scorpio s9 features

इसके अलावा कार में एंटी-थेफ्ट वार्निंग, पेनिक ब्रेक इंडीकेशन और इंजन इमोबिलाइजर दिया गया है. कार के स्टीयरिंग वील पर ऑडियो और क्रूज कंट्रोल बटन दिए गए हैं. कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग ऑटोमेटिव डिवीजन के हेड वीजय राम नाकरा कहते हैं स्कार्पियो का इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के एसयूवी सेग्मेंट में दबदबा है. आगे आने समय में भी यह दबदबा कायम रहेगा.

इंडियन मार्केट में स्कॉर्पियो की टक्कर टाटा हेक्सा और टाटा सफारी स्टॉर्म जैसी एसयूवी से है. नए साल पर टाटा की तरफ से लॉन्च की जाने वाली एसयूवी हैरियर भी स्कार्पियो को टक्कर दे सकती है. नंवबर के अंत में महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Alturas लॉन्च करने वाली है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...