Skip to main content

नए साल में लॉन्च होगा Samsung का फोल्डेबल फोन, गजब हैं फीचर्स

दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च करने की योजना बनाई है. इसके साथ ही कंपनी पांचवीं पीढ़ी (5G) नेटवर्क वाले गैलेक्सी एस10 (Galaxy S10) स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी.


सियोल : दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च करने की योजना बनाई है. इसके साथ ही कंपनी पांचवीं पीढ़ी (5G) नेटवर्क वाले गैलेक्सी एस10 (Galaxy S10) स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी ने फरवरी में फ्लैगशिप गैलेक्सी एस10 (Galaxy S10) स्मार्टफोन से पर्दा हटाने की योजना बनाई है.

गैलेक्सी एस10 का एक और वेरिएंट आएगा
साथ ही मार्च में कंपनी फोल्डेबल गैलेक्सी एफ फोन, गैलेक्सी एस10 का एक और वेरिएंट लॉन्च करेगी. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और कंपनी के मोबाइल कारोबार के प्रमुख कोह डोंग-जिन ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी 2019 की पहली छमाही में एक फोल्डेबल स्मार्टफोन उतारेगी. जानकारों का कहना है कि सैमसंग आगामी फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में फोल्डेबल स्मार्टफोन को प्रदर्शित करेगी, उसके बाद मार्च में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा.

5G सपोर्ट नहीं होने की उम्मीद
हालांकि फोल्डेबल स्मार्टफोन के 5G सपोर्ट करने की उम्मीद नहीं है. आपको बता दें फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत का निर्धारण नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसकी कीमत 20 लाख वॉन (1,770 डॉलर) तक हो सकती है. दाम में महंगा होने के कारण इस फोन की इतनी ऊंची कीमत होने के कारण इसकी सीमित बिक्री का ही अनुमान लगाया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...