Skip to main content

भारत में लॉन्च हुई Royal Enfield Thunderbird 350X ABS, जानें कीमत

रॉयल एनफील्ड ने अपनी थंडरबर्ड 350X क्रूजर को ABS सेफ्टी फीचर को शामिल करके इसे लॉन्च कर दिया है.


नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड ने अपनी थंडरबर्ड 350X क्रूजर को ABS सेफ्टी फीचर को शामिल करके इसे लॉन्च कर दिया है. थंडरबर्ड X सीरीज इस साल की शुरुआत में एक मॉडर्न क्रूजर के रूप में लॉन्च की गई थी. बहुत ज्यादा फ्रेंडली राइडिंग पॉजिशन के कारण यह युवाओं की मजेदार पसंद बन गई. कंपनी ने थंडरबर्ड 350X की कीमत 1.63 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है. यह अपने पुराने मॉडल से करीब 7000 रुपये महंगी है. रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350X के ABS वर्जन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. आप 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं.

कंपनी ने इसी साल अगस्त में कहा था कि वह अपनी सभी बाइक को साल के आखिरी तक ABS फीचर से लैस कर देगी. वादे के मुताबिक कंपनी ने अपनी बात को अमल में ला दिया है और हाल ही में कंपनी ने Classic Signals 350, Himalayan और Classic 500 में ABS फीचर जोड़ दिया है. हालांकि, रॉयल एन्फील्ड थंडरबर्ड 350 और 500 में फिलहाल ABS आना बाकी है. माना जा रहा है कि इन दोनों वर्जन में भी ABS इस साल के अंत तक या फिर अगले साल के शुरुआत में दिया जा सकता है.

थंडरबर्ड X सीरीज रॉयल एनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है जिसमें एलॉय-व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. पावर स्पेसिफिकेशन के तौर पर बाइक में 346 cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है. यह इंजन 19bhp की पावर और 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.


Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...