
इस सीरीज में अली को गुड्डू पंडित की भूमिका में देखा जाएगा, जो एक गैंगस्टर है. वह ऐसी जगह में रहता है, जहां हथियारों और नशीली दवाओं का धंधा आम है. अली को इस किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए शारीरिक रूप से कई बदलाव करने पड़े, ताकि वह एक गैंगस्टर नजर आ सकें.

ऐसे में अली पुरानी दिल्ली और लखनऊ में फाइट क्लबों भी गए. अपने दोस्त की मदद से उन्होंने इन क्लबों में समय बिताकर लड़ाई के तरीके भी सीखे. अली ने कहा कि इससे उन्हें अपने किरदार के साथ न्याय करने में काफी मदद भी मिली. बता दें, अली फजल निर्देशक-लेखक प्रदीप सरकार की अगली फिल्म 'अरेंज्ड मैरिज' में भी नजर आएंगे. एक बयान के अनुसार, कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित 'अरेंज्ड मैरिज' एक अनोखी आधुनिक प्रेम कहानी होगी. हाल ही में अली ने कहा था, "यह एक जोड़े के बीच की एक रोचक कहानी है. उनकी अपनी जटिलताएं हैं जिन्हें प्रदीप सर द्वारा बड़े कैनवास पर खूबसूरती से फिल्माया जाएगा. हमने हाल ही में शूटिंग शुरू की है. यह फिल्म शादी में शामिल प्रेम, संबंधों, परिवारों जैसे कुछ जरूरी पहलुओं को छूती है." (इनपुट IANS से भी)
Comments
Post a Comment