भोपालः मध्य प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा की टिकट वितरण से पहले सीएम शिवराज को लिखी चिट्ठी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, सूर्य प्रकाश मीणा की सीएम शिवराज को लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने मुख्यमंत्री से चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है. वहीं मीणा की लिखी यह चिट्ठी वायरल होते ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में सूर्यप्रकाश मीणा ने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते क्योंकि वह पार्टी में सामान्य तौर पर एक्टिव रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहते हैं.
MP चुनाव 2018: 44 साल से गोविंदपुरा के किंग रहे हैं बीजेपी के बाबूलाल गौर
टिकट कटने का अंदेशा
बता दें आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि इस बार मीणा की टिकट कट सकती है. ऐसे में उनका खुद ही चुनाव लड़ने से मना करना रहस्य बना हुआ है. 2013 के विधानसभा चुनाव में मीणा मात्र 3 हजार वोटों के अंतर से जीते थे. पत्र में सूर्यप्रकाश मीणा ने पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे दो बार मौका दिया. मैं विधायक बना, मंत्री बना और जिलाध्यक्ष भी बन चुका, लेकिन अब मैं पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करना चाहता हूं.
MP: कंप्यूटर बाबा का संत समागम बना नोट समागम कार्यक्रम, खुलेआम बाटे गए लाखों रुपये
शमशाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं मीणा
बता दें मीणा फिलहाल विदिशा के शमशाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं और यहां से वह दो बार विधायक चुने जा चुके हैं.विदिशा में पांच विधानसभा सीट में से तीन बीजेपी की हैं. जिनमें से एक सीट से सूर्यप्रकाश मीणा विधायक हैं. मीणा का कहना है कि 'इस बार सभी की सभी 5 सीट पर BJP विजय हो इसके लिए काम करूंगा.' इसके साथ ही मीणा ने समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान के लिए काम करने की भी इच्छा जाहिर की है.

Comments
Post a Comment