Skip to main content

Govardhan Puja 2018: कब है गोवर्धन पूजा, विधि, तिथि और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2018 गोवर्धन पूजा कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट (Annakut) के नाम से भी जाना जाता है.  गोवर्धन पूजा दिवाली (Diwali) के एक दिन बाद यानी ठीक दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. इस बार गोबर्धन पूजा 8 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के पर्व पर कई तरह के खाने, मिठाई, पकवान यानी छप्पन भोग बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है. गोवर्धन पूजा  (Govardhan Puja) कृष्ण भगवान के अवतार से शुरू हुई. हिन्दू धर्म में इस पर्व पर घर के आंगन पर गाय के गोबर से एक पर्वत का आकार बनाया जाता है और उस आकृति की पूजा की जाती है. भगवान गिरिराज पर्वत को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के अन्न के बने पकवान का भोग लगाया जाता है.

गोवर्धन पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र - Govardhan Puja Vidhi, Shubh Muhurt, Puja Timing


कब मनाते हैं गोवर्धन - 


दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा में आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की आकृति बनाई जाती है. इसके बाद ब्रज के देवता गिरिराज भगवान यानी पर्वत को खुश करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है.

क्या है गोवर्धन पूजा की विधि- Govardhan Puja Vidhi:


गोवर्धन पूजा वाले दिन सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तेल लगाना चाहिए उसके बाद फिर नहा लें. फिर साफ सुधरे कपड़े पहनें फिर घर के आंगन पर गोवर्धन पर्वत बनाएं पर्वत को पेड़, पेड़ की शाखा और फूल वगैराह से श्रृंगारित करें. इसके बाद गोवर्धन पर्वत पर अक्षत, पुष्प अर्पित कर पूजा करें.

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त- Govardhan Puja Timing:



गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 9 बजे तक
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक

गोवर्धन पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करें - Mantra for Govardhan Puja


गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...