Skip to main content

Festive offers: ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका लाई इंडिगो, सिर्फ 899 में करा रही हवाई सफर

नई दिल्लीः त्यौहार का सीजन आते ही शॉपिंग साइट्स और ट्रैवल एजेंसीज अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की बौछार शुरू कर देती हैं. अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए कुछ ऐसा ही ऑफर लेकर आई है इंडिगो. इंडिगो ने दीवाली के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसे ऑफर की घोषणा की है जिसे सुनकर हर कोई खुश हो जाएगा. दरअसल, इंडिगो ने 899 रुपये की शुरुआती कीमत से हवाई यात्रा की घोषणा की है. जिससे इंडिगो से सफर करने वाले यात्री काफी खुश नजर आ रहे हैं.

IndiGo एयरलाइन का स्पेशल ऑफर, ऐसे सस्ता हो जाएगा आपका टिकट, चेक करें

24 से 26 अक्टूबर तक टिकट बुकिंग
बता दें इंडिगो के इस ऑफर के तहत 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2018 तक टिकट खरीदे जा सकते हैं. इस दौरान खरीदे गए टिकट से आप 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 तक ट्रैवल कर सकते हैं. बता दें इंडिगो का यह ऑफर 10 लाख सीट्स के लिए होगा और इंडिगो एयरलाइन की वेबसाइट और अन्य बेवसाइट्स के जरिए इसकी बुकिंग कराई जा सकती है.










IndiGo

@IndiGo6E








Let’s SALE-ebrate! Add sweetness to the festivities and book your flights today! https://bit.ly/2Rcf390 



















899 रुपये में हवाई यात्रा
इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विलियम बॉल्टर ने फेस्टिव ऑफर की घोषणा करते हुए कहा कि 'हमें फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. हमने 24 से 26 अक्टूबर के बीच फेस्टिव सेल की घोषणा की है. हमें पूरा भरोसा है कि ग्राहक इस ऑफर से खुश होंगे और 899 रुपये तक के सस्ते टिकट पा पाएंगे.'

Festive Offer: गो एयर लाई है ट्रैवल ऑफर, नए साल से पहले करा लें टिकट बुक

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ
इंडिगो का यह ऑफर दोनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए वैध है. फेस्टिव सीजन सेल का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 24 से 26 अक्टूबर तक टिकट बुक कराना होगा. क्योंकि ऑफर को सीमित समय के लिए निकाला गया है. इसलिए टिकट बुक करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2018 है. इस ऑफर के तहत 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 के बीच यात्रा कर रहे यात्री ही इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...