डीटीसी की ओर से की गई आधिकारिक पुष्टि
डीटीसी ने एक बयान में बताया, ‘‘ इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डीटीसी ने पर्याप्त इंतजाम किया है. दिल्ली सरकार की पहल के अनुसार डीटीसी ने भाई दूज के मौके पर नौ नवंबर को महिला यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर में मुफ्त यात्रा देने का फैसला किया है.' निगम प्रत्येक साल भैया दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा मुहैया कराता है.
रक्षाबंधन पर दिया गया था ऑफर
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर भी डीटीसी ने महिलाओं को बस में फ्री में यात्रा करने का ऑफर दिया था. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान में बताया कि 26 अगस्त को सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक सामान्य और वातानुकूलित बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त में यात्रा सुविधा मुहैया कराई जाएगी थी.
Comments
Post a Comment