भोपाल: मध्य प्रदेश में होने जा रहे चुनावों के मद्देनजर हर राजनेता की छोटी से छोटी बातों पर भी गौर किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को इंदौर में जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार से कुछ वक्त निकालकर वहां की मशहूर '56 दुकान' पर आइसक्रीम खाने गए तो उस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे. वहां पर जब उनको आइसक्रीम दी गई तो पहले उन्होंने एक छोटे बच्चे को खिलाई. उसके बाद आइसक्रीम का आनंद लेते हुए संभवतया कमलनाथ को उनके नाम से संबोधित किया.
इसके साथ ही सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ''मुझ पे और मेरे बेटे पर आरोप लगाने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि प्रमाण है? तो बोले कि कंफ्यूज हो गया था. वाह रे कंफ्यूज होने वाले भईया, अगर तुम ऐसे कंफ्यूज होते रहे, तो क्या तुम देश चला पाओगे?''

Comments
Post a Comment