Skip to main content

चीन ने दुनिया को दिखाया अपना 'खतरनाक लेजर हथियार', भारत की सीमा पर कर सकता है तैनात

बीजिंग : चीन ने नई लेजर रक्षा हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया जो हवा में निशाना लगाकर ड्रोन, निर्देशित बमों और मोर्टार को नष्ट करने में सक्षम है. सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के ज्युहाई शहर में आयोजित एयर शो में इस नई प्रणाली का प्रदर्शन किया गया.

खबर के अनुसार, इस प्रणाली को बड़ी आसानी से भारत की सीमा से सटे तिब्बत के पठार और दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में तैनात किया जा सकता है. वाहन चालित इस प्रणाली का नाम ‘‘एलडब्ल्यू 30’’ लेजर रक्षा हथियार प्रणाली है.

इसे देश के सबसे बड़े मिसाइल निर्माताओं में शामिल चीन एरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ने विकसित किया है.



इससे पहले बीते जुलाई माह में अमेरिका के एक सैन्य अधिकारी ने खुलासा किया था कि सितंबर 2017 के बाद से अब तक 20 तरह की अलग-अलग घटनाओं में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाने के लिए लेजर हथियारों का इस्तेमाल किया गया. सेना प्रवक्ता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर सीएनएन को बताया था कि ये लेजर किरणें अमेरिकी विमानों पर फ्लैश की गई और इसमें चीन का हाथ होने का अंदेशा है.



चीन का खतरनाक 'लेज़र बीम अटैक', कुछ अमेरिकी पायलटों की आंखों की रोशनी चली गई

प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, इस तरह की घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ. अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रशांत क्षेत्र में इस्तेमाल में लाए गए लेजर हथियार सैन्य थे या व्यावसायिक लेकिन यकीनन इससे पायलट को नुकसान पहुंच सकता था. हालांकि, इस मामले पर शुक्रवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा: "प्रासंगिक अधिकारियों से हमे जो पता चला, उसके मुताबिक, अमेरिकी मीडिया द्वारा दी गई रिपोर्टों में आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और बनाए गए हैं.

CIA का दावा, अमेरिका के खिलाफ शीत युद्ध जैसे हालात खड़े कर रहा चीन

संदिग्ध लेजर हमलों का नवीनतम दौर पूर्वी चीन सागर के आसपास है, जो विवादित द्वीप श्रृंखलाओं का घर माना जाता है. इसमें सेनकाकू समेत जापान और चीन दोनों ने दावा किया है, जहां उन्हें दीओयू के नाम से जाना जाता है. इस क्षेत्र का पानी भारी यातायात- शिपिंग लेन के पास है और इसका इस्तेमाल चीन और जापान दोनों द्वारा किया जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...