Skip to main content

गिरती वायु गुणवत्ता से आपको बचाएगा 'माइऑक्सी', ऐसे कर सकते हैं यूज

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता लगातार गिर रही है और दिवाली से पहले और उसके बाद इसके बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है. ऐसे मे हर किसी के लिए खुले में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा लेकिन एफडीए से मंजूरी प्राप्त कैन्ड ऑक्सीजन-माइऑक्सी इस मुश्किल से निजात दिला सकता है. इंडस्ट्रियल, मेडिकल और रेफ्रिजरेशन गैसों के क्षेत्रों में अग्रणी-गुप्ता ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड ने खासतौर से भारतीय बाजारों के लिए पहली बार माइऑक्सी पेश किया है. माइऑक्सी पोर्टेबल कैन्स को भारतीय फार्मास्यूटिकल मानकों का अनुपालन करते हुए वैध ड्रग लाइसेंस के तहत निर्मित किया गया है.

1200 किलोपास्कल पर 5.9 लीटर आयतन वाले माइऑक्सी एल्युमीनियम डिस्पोजेबल कैन में इनबिल्ट मास्क लगा है और प्रत्येक कैन से 100 से 150 दफा श्वास लिया जा सकता है. माइऑक्सी को अपोलो फार्मेसी और दिल्ली/एनसीआर के मेडिकल स्टोर्स समेत सभी प्रमुख फार्मेसी तथा नैटमैड्स जैसी ऑनलाइन फार्मेसी पर 399 रुपये प्रति कैन की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है.

सभी आयुवर्गों के लिए उपलब्ध माइऑक्सी बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं और बुजुर्गो के लिए भी उपयुक्त है. 99 प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन वाली माइऑक्सी वायु प्रदूषण, ऊंचाई वाले स्थानों और बासी हवा, अत्यधिक शारीरिक व्यायाम, मद्यपान, जैट लैग, तनाव जैसे कारणों के चलते शरीर में ऑक्सीजन की कमी या सांस उखड़ने जैसी समस्याओं के दौरान ऑक्सीजन स्तर को सप्लीमेंट करने में कारगर है.

हवा में करीब 21 फीसदी ऑक्सीजन होती है जबकि शेष मात्रा नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों की होती है. अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन का स्तर गिरकर 14 प्रतिशत तक हो सकता है जबकि कारों से निकलने वाला धुआं हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ाता है. माइऑक्सी अधिक प्रदूषण के चलते सांस उखड़ने या सांस नहीं आने जैसी आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार की तरह काम करता है. सिर्फ 4-5 दफा श्वास लेने से ही माइऑक्सी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा देता है और मस्तिष्क तथा शरीर को सामान्य तरीके से काम करने में मदद करता है.

माइऑक्सी के सीईओ आनंद गुप्ता ने बताया,"प्रदूषण देशभर में एक भयंकर समस्या बनता जा रहा है. अध्ययनों से यह साफ हो गया है कि भारत में असमय होने वाले प्रत्येक चार मौतों में से एक का कारण प्रदूषण ही होता है. दिल्ली/एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अभूतपूर्व रूप से बढ़ चुका है और हाल में यहां पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) संबंधी आंकड़े 2.5 लेवल पर 158 के स्तर पर दर्ज किए गए. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडैक्स (एक्यूआई) हाल में गिरकर 'अत्यधिक खराब' की श्रेणी में पहुंच चुका था और अंतिम बार इसे 337 मापा गया."

गुप्ता ने कहा, "माइऑक्सी दिल्ली/एनसीआर जैसे प्रदूषित शहरों को ताजी ऑक्सीजन का लाभ दिलाने और दिल्लवासियों की सुरक्षा के लिए उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बनने की दिशा में किया गया प्रयास है. इस कैन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे प्रयोग करना आसान है, साथ ही यह कॉम्पैक्ट पैकेजिंग में आता है और इसका वजन आपके मोबाइल फोन से भी कम है तथा इसे सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है."

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...