Skip to main content

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बहस की खबर गलत, हम मध्य प्रदेश में एकजुट हैं: दिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बहस की खबर गलत, हम मध्य प्रदेश में एकजुट हैं: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मेरे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच किसी तरह की बहस नहीं हुई है. इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि हम दोनों के बीच राहुल गांधी के सामने बहस हुई और उनके दखल के बाद यह मामला शांत हुआ. मीडिया में जो खबर चल रही है उसका कोई आधार नहीं है और बेबुनियाद है. मध्य प्रदेश में हम सभी एकजुट हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी सरकार को हराने के लिए तैयार हैं.

मध्य प्रदेश में अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है. इस बीच ऐसी खबर आई थी कि उम्मीदवारों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राहुल गांधी के सामने बीच तीखी बहस हो गई. राहुल गांधी द्वारा दखलअंदाजी देने के बाद दोनों नेता शांत हुए.

कहा जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की प्रस्तावित बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए के लिए जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह बैठक टाल दी गई. गुरुवार को प्रस्तावित बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, अंबिका सोनी समेत तमाम बड़े नेता हिस्सा लेने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, यह बैठक अब शुक्रवार को होगी.

बीजेपी भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज देर रात तक जारी कर सकती है. इसको लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई, जिसमें ज्यादातर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे को आधार बनाया है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का साफ मानना है कि उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा जो जिताऊ हैं. इसी वजह से सर्वे को टिकट पाने का आधार माना गया है.

जानकारी के मुताबिक, स्क्रीनिंग कमेटी ने करीब 30 उम्मीदवारों के नाम को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा है. 230 में से 150 उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं. हालांकि, आखिरी फैसला केंद्रीय चुनाव समिति को ही लेना है. कांग्रेस की कोशिश है कि सभी 230 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 5 नवंबर से पहले तक कर लिया जाए. पहली लिस्ट में किसे टिकट मिलता है और किस खेमे के ज्यादा प्रत्याशियों को टिकट मिलता है, इसके लिए शुक्रवार का इंतजार करना होगा.

मध्य प्रदेश में एक चरण में सभी 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नामांकन 2 नवंबर से दाखिल किए सकते हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है. 12 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं. 28 नवंबर को मतदान होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...