Skip to main content

कांग्रेस ने की संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध की वकालत, तिलमिलाई बीजेपी










कांग्रेस मानती है राम को काल्पनिक पात्र- संबित पात्रा
कांग्रेस के इस 'वचन पत्र' की आलोचना करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो, संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं. बीजेपी नेता पात्रा ने कहा, ''कांग्रेस इस बात में विश्वास करती है– 'मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं लगने देंगे'. ये वही लोग हैं, जो पिछले महीनों तक कहा करते थे कि राम का अस्तित्व नहीं है. भगवान राम काल्पनिक पात्र हैं और इसीलिए वे (कांग्रेसी) अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध करते हैं.''

कांग्रेस के नेता आतंकियों के नाम में जी लगाते हैं- पात्रा
उन्होंने कहा, ''कपिल सिब्बल सहित ये वही लोग हैं जो सुप्रीम कोर्ट में वर्ष 2019 से पहले राम मंदिर मामले की सुनवाई करने पर आपत्ति करते हैं.'' पात्रा ने कहा, "ऐसा लगता है कि इन दिनों कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे.'' उन्होंने कहा, ''यह (कांग्रेस अध्यक्ष) मिस्टर राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा आरएसएस को नीचा दिखाने का निरंतर प्रयास है.'' पात्रा ने कहा, ''(कांग्रेस के दिग्गज नेता) मिस्टर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. यह वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने (भगोड़े विवादित इस्लामिक उपदेशक) मिस्टर ज़ाकिर नाइक को शांति का पुजारी कहा है. दिग्विजय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कहते हैं.''



उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, ''मुंबई में 26/11 को हुए बम धमाकों के बाद उन्होंने (दिग्विजय) कहा था कि यह आरएसएस का षडयंत्र है और यह कह कर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का प्रयास किया. यह वही दिग्विजय हैं, जो आज आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं.'' उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के लिए 'अर्बन नक्सलवादी' ही भारत के सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने वाले संगठन हैं, जबकि पूरी दुनिया में अपने लोकापकारी कार्यों के लिए जाने जाने वाले आरएसएस को कांग्रेस बदनाम कर रही है.''

आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है- प्रभात झा
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में कहा, ''नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक सबने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा लिया था, लेकिन आरएसएस जनता की शाखा का नाम है और उस पर जो प्रतिबंध लगाता है वह मुंह की खाता है. संघ पर जब-जब प्रतिबंध लगा है, संघ का कार्य बढ़ता गया है.'' झा ने कहा, ''आरएसएस को कोई रोक नहीं सकता, क्योंकि यह सामाजिक संगठन है. यह विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन हैं. यह धमकी (आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की) भी कांग्रेस को मध्यप्रदेश में ले डूबेगी.''

आरएसएस राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित है- कांग्रेस
इसी बीच, मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि कहते हुए कांग्रेस के विनाश की शुरूआत बताया है. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के 'वचन पत्र' में शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात को न्यायोचित बताते हुए कहा, ''आरएसएस अपने को सांस्कृतिक संगठन बताती है, जबकि यह एक राजनीतिक विचारधारा एवं एक राजनीतिक दल का जी जान से प्रचार करने में व्यस्त है.''





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...