Skip to main content

डियर जिंदगी: जो मेरे घर कभी नहीं आएंगे.

विनोद कुमार शुक्‍ल बहुत पसंद हैं. उनके यहां शब्‍द बारिश में धुले, जाड़ों की गुनगुनी धूप में सिके मिलते हैं. 'डियर जिंदगी' के लिए लाइब्रेरी में कुछ तलाशते हुए उनकी कविता मिल गई. 'जो मेरे घर कभी नहीं आएंगे.' हम आपस में कितनी बातें करते हैं. हम उनके यहां नहीं जाएंगे. वह तो कभी हमारे घर आते नहीं. हम ही क्‍यों जाएं. हम नहीं जाएंगे, बार-बार.

बचपन से लेकर बडे़ होने तक ऐसी बातों से हम गुजरते ही रहते हैं. अच्‍छे भले संबंध कई बार मोड़ से टकरा कर बिखर जाते हैं. जबकि उनमें कोई भंवर नहीं होते. वह तो ऐसे ही चलते रहते हैं. कोई आता रहता है, तो दूसरे को भूल ही जाता है कि उसके यहां भी चलें. उन शहरों में जहां फ्लैट नहीं होते थे, जहां गप्‍प के लिए हरे-भरे मैदान, खुला गलियारा होता था. वहां ऐसे संकट कहां होते थे.

घुमावदार मोड़ तो तब आने शुरू हुए जब हम उन इमारतों की ओर चले गए, जहां रहने वालों को देखने के लिए गर्दन ऊंची करनी होती थी. जहां हर कोई अपने मकान नंबर को अपनी दुनिया समझने लगा. वहां से यह सब शुरू हुआ, जो हमारे घर नहीं आता, हम उसके घर नहीं जाएंगे.

 

इसे ऐसे भी समझना चाहिए कि हम सबसे अपने जैसा व्‍यवहार चाहते हैं. जैसे हम हैं, वैसे ही दूसरों को देखना चाहते हैं. जो हमारे भीतर है, वैसा ही दूसरे के भीतर होना चाहिए. मैं बहुत अच्‍छे पकवान बनाता हूं तो सबको बनाने आने चाहिए. मैं ऐसे रहता हूं तो तुमको भी वैसे रहना चाहिए.

मुझे पसंद है, इसलिए यही 'ब्रह्म' सत्‍य है. यह सबसे बड़ी समस्‍या है. परिवार में हम दो भाई, दो बहन एक जैसे नहीं होते. उनमें विविधता होती है, जो सहज, स्‍वाभाविक है. ऐसे में दुनिया को अपने जैसा बनाने का अरमान सबसे बड़ी समस्‍या है.

सोचिए, क्‍यों इस कल्‍चर में दोस्‍ताने नहीं फलते-फूलते. क्‍यों लोगों के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं! अक्‍सर वह कचरे,अखबार और मरम्‍मत वाले की आवाज, आहट पर सबसे अधिक खुलते हैं. हम मिल नहीं सकते लोगों से!

एक-दूसरे में दिलचस्‍पी कम होती जा रही है. एक-दूसरे का ख्‍याल कम होता जा रहा है. इसे सच्‍चाई कहकर इससे पीछा नहीं छुड़ाना है, इसका सामना करना है. यह हमारी अपने तक ही सीमित सोच, समझ का परिणाम है, जो हमें अकेलेपन की ओर धकेल रहा है.

पड़ोसी से नमस्‍कार कहने में हम जितने असहज होंगे, हमारे बीच अकेलेपन की दीवार उतनी अधिक बड़ी, दुर्गम होती जाएगी!

यह सब थोड़ा मुश्किल लगता है. कुछ वैसे जैसे रेगिस्‍तान का सफर शुरू में मुश्किल लगता है, लेकिन नखलिस्‍तान तक जाने का रास्‍ता तो रेत के संमदर से ही मिलता है. इसलिए हमें मनुष्‍य को बंद कमरे से खुली हवा में, अकेलेपन से 'समुदाय' के रास्‍ते पर लाने के लिए जो बन पड़े, करना चाहिए. दुनिया छोटी कोशिश के मरहम का नाम है,  इससे ही जिंदगी को रास्‍ते मिलते हैं.

कभी समय मिले, तो विनोद जी की कविता, उपन्‍यास  से गुजरिए. सुकून मिलेगा. हमेशा अर्थ खोजने से जिंदगी में कुछ नहीं मिलता. कभी-कभी कुछ लम्‍हे तो यूं ही 'जाना किए बैगर' बिताने चाहिए.

जो मेरे घर कभी नहीं आएंगे
मैं उनसे मिलने
उनके पास चला जाऊंगा.
एक उफनती नदी कभी नहीं आएगी मेरे घर
नदी जैसे लोगों से  मिलने
नदी किनारे जाऊंगा
कुछ तैरूंगा और डूब जाऊंगा.
पहाड़, टीले, चट्टानें, तालाब
असंख्य पेड़ खेत
कभी नहीं आयेंगे मेरे घर
खेत खलिहानों जैसे लोगों से मिलने
गांव-गांव, जंगल-गलियां जाऊंगा.
जो लगातार काम से लगे हैं
मैं फुरसत से नहीं
उनसे एक जरूरी काम की तरह
मिलता रहूंगा.
इसे मैं अकेली आखिरी इच्छा की तरह
सबसे पहली इच्छा रखना चाहूंगा.


 

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...