Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
नई दिल्ली: अखंड सौभाग्य व सुहाग के प्रतीक करवाचौथ का व्रत का समापन देशभर में महिलाओं ने चांद के दीदार के साथ किया. देशभर में महिलाएं आज (शनिवार) सुबह से करवा चौथ (Karwa Chauth 2018) का व्रत कर रही थीं. महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं.
इन सबके बीच पूजा करने का शुभ मुहूर्त शुरू होती ही देशभर में महिलाओं ने पूजन शुरू कर दिया था.
फोटो साभार : ANI
पंजाब के लुधियाना में स्थित गोविंद गोधाम मंदिर में महिलाओं ने करवा चौथ व्रत की पूजा शुरू की थी.
फोटो साभार : ANI
पंजाब के अमृतसर में भी महिलाओं ने पूजन शुरू किया था.
फोटो साभार : ANI
करवा चौथ (Karwa Chauth 2018) दिवाली से नौ दिन पहले मनाया जाता है. यह व्रत सुहागन महिलाओं के लिए होता है. दरअसल, इस व्रत में महिलाएं दिन भर निर्जला रहती हैं. शाम को पूजा करने के बाद चांद का अर्घ्य देती हैं, फिर पति हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं. शुरुआत में करवा चौथ का चलन पंजाब में था, लेकिन धीरे-धीरे यह देश के बड़े हिस्से में मनाया जाने लगा है. बड़े पैमाने पर पंजाबी परिवारों के दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बस जाने के चलते करवा चौथ का चलन दुनिया भर में शुरू हो गया है. कई विदेशी महिलाएं भी पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं.
करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत में पूजा करने के लिए मुहूर्त का बड़ा प्रभाव माना जाता है. मान्यता है कि मुहूर्त में पूजा करने और व्रत खोलने से ही इसका लाभ प्राप्त होता है. आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ व्रत में पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है.
पंचांग के मुताबिक इस बार करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5.40 से 6.47 तक है. यानी व्रतधारी महिलाओं के पास पूजा करने के लिए 1 घंटे 7 मिनट का शुभ समय है. पूजा-पाठ के बाद करवा चौथ में चांद के दीदार और उसे अर्घ्य देना अहम प्रक्रिया होती है. पंचांग के मुताबिक इस बार चंद्रोदय का सही वक्त शाम 7.55 बताया जा रहा है. यानी इस वक्त महिलाएं चांद का दीदार करने के लिए इस वक्त को चुन सकती हैं.
करवा चौथ में पूजा करने के लिए चाहिए ये जरूरी सामग्री करवा चौथ के व्रत में पूजा करने के लिए कुछ जरूरी सामग्री बताई गई है. परंपरा के मुताबिक करवा चौथ पर पूजा करने के लिए मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्दी, चावल, मिठाई, चीनी का बूरा, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा के पैसे होना जरूरी माना गया है. हालांकि ये भी माना गया है कि अगर किसी परिस्थिति के चलते पूजा की सामग्री उपलब्ध ना भी हो तो पूजा संपन्न हो सकती है. शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान भाव के भूखे होते हैं. ऐसे में अगर सच्चे मन से व्रत रखा जाए तो इसका पूरा लाभ मिलता है.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment