Skip to main content

मुंबई पुलिस ने बीच में ही रुकवाई शाहरुख खान की प्राइवेट बर्थडे पार्टी, तस्वीरों में देखें रात का माहौल

मुंबई (अमित रामसे): बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान अपने 53वें जन्मदिन पर मुंबई के बांद्रा इलाका में स्थित एक नाइट क्लब रेस्टोरेंट 'अर्थ' में अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी कर रहे थे. बता दें, फ्राइडे नाइट को मुंबई के रेस्टोरेंटों को देर रात तक चलने की परमिशन नहीं दी जाती है. वहीं, शुक्रवार को ही शाहरुख देर रात तक अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में लाउड म्यूजिक के साथ अपना बर्थडे पार्टी एंजॉय कर रहे थे. इसी दौरान मुंबई पुलिस वहां पहुंची और सबसे पहले म्यूजिक बंद करवाया.



पुलिस के रेस्टोरेंट में जाने के कुछ देर बाद शाहरुख भी अपने घर चले गए. रात एक बजे जनरल पब्लिक को कहा गया कि रेस्टोरेंट बंद हो गया है और वे वहां चले जाए. उसके बाद शाहरुख की प्राइवेट पार्टी शुरू की गई. रेस्टोरेंट में बॉलीवुड की फिल्मों के गाने बारी बारी से बजाए जा रहे थे, इसी दौरान शाहरुख की फिल्म 'दिल से' का भी गाना 'चल छैया छैया...' भी प्ले किया गया. बॉलीवुड सेलेब्स निखिल द्विवेदी, स्वरा भास्कर, बोस्को सीजर और निदेशक आनंद एल राय भी शाहरुख खान की इस प्राइवेट पार्टी में नजर आए.



रात लगभग 3 बजे पुलिस रेस्टोरेंट पहुंची और पार्टी बंद करवाया. उस वक्त शाहरुख के साथ उनके दोस्त आनंद एल राय नजर आए, बाकी सारे सेलेब्स पुलिस के आने से पहले ही रेस्टोरेंट से जा चुके थे. वहीं, शाहरुख खान के फैंस इस पूरे साल अपने चहेते सितारे की फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में शाहरुख ने अपने फैंस को अपने बर्थडे पर आने वाली फिल्‍म 'ZERO' का ट्रेलर लॉन्‍च कर एक बड़ा सरप्राइज दिया. अभी अपनी फिल्‍मों में रोमांस के बादशाह बने नजर आने वाले शाहरुख निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्‍म में एक छोटे कद वाले शख्‍स के किरदार में नजर आएंगे.



फिल्‍म 'जीरो' में शाहरुख के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. यह जोड़ी इससे पहले फिल्‍म 'जब तक है जां' में नजर आ चुकी है. 'जीरो' के ट्रेलर की शुरुआत में बबुआ के किरदार में नजर आने वाले शाहरुख खान अपनी शादी के लिए लड़की देखते नरज आते हैं. छोटे कद वाला बबुआ अपनी शादी के लिए जिस लड़की यानी अनुष्‍का शर्मा से मिलने पहुंचता है वह व्‍हील चेयर पर बैठे हुए निकलती है. उसे फिर भी उससे प्‍यार हो जाता है. लेकिन बबुआ कहते हुए नजर आता है 'जिंदगी काटनी किसे थी..' और फिर एंट्री होती है कैटरीना कैफ की.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...