विमा टेक ऑफ कर चुका था. अचानक से एक नवजात रोने लगा. बच्चे की मां ने उसे चुप कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह चुप नहीं हो रहा था. बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पत्रिशा वहां पहुंची. बच्चे की मां ने बताया कि फॉर्मूला मिल्क समाप्त हो गया है. ऐसे में पत्रिशा ने अपनी ब्रेस्ट फिडिंग कराने का ऑफर दे दिया. वहां, उस समय इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था कि बच्चे का पेट भरा जा सके.
उसकी मां इस बात के लिए तैयार हो गई और पत्रिशा ने बच्चे को अपना दूध पिलाना शुरू कर दिया. दूध पीते ही बच्चा चुप हो गया. इस घटना को देखकर फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया. बच्चे की मां ने पत्रिशा का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.
इस पूरी घटना को लेकर पत्रिशा का कहना है कि मैं भी एक मां हूं और इस एहसास को अच्छे से महसूस कर सकती हूं. एक मां के लिए बच्चे का भूख से तड़पना बहुत तकलीफ वाला पल होता है. फिलिपीन्स एयरलाइंस ने पत्रिशा को इस नेक काम के बदले तुरंत प्रमोशन दे दिया. इसके अलावा पूरी दुनिया में उनकी तस्वीर वायरल हो रही है. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
फेसबुक पर उनके इस पोस्ट को 29 हजार 500 लोगों ने शेयर किया है. 6300 लोगों ने कमेंट किया है, जबकि 1.44 लाख लोगों ने लाइक किया है.
Comments
Post a Comment