ग्रीन कॉफी में पाए जाते हैं मिनरल्स और विटामिन
मिनरल्स और विटामिन से भरपूर ग्रीन कॉफी हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. साथ ही इससे आपका वजन भी ठीक रहता है. ग्रीन कॉफी से आप अपने वजन को बढ़ने से भी रोक सकते हैं.
शुगर को करता है कम
शुगर की मात्रा को कम करने के लिए भी आप ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते हैं. इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा ग्रीन कॉफी आपके रक्तचाप को भी नियंत्रित करती है.
ग्रीन कॉफी के बीन्स में अदिक मात्रा में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जो कि शरीर को सभी इन्फेक्शन से दूर रखकर स्वस्थ रखता है. इसके साथ ही अगर दिन में आप कभी एक कॉफी से ज्यादा कॉफी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन ग्रीन कॉफी को अधिक पीने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है. क्योंकि ग्रीन कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन नहीं होता है. इसमें न के बराबर कैफीन पाया जाता है.
इसके अलावा आपके कोलेस्ट्रॉल को ग्रीन कॉफी कभी बढ़ने नहीं देती है. इसे पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में बना रहता है. इसके साथ ही आपके ब्लड में प्लेटलेट्स बनाने में भी सहायता करता है.
Comments
Post a Comment