Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
Bigg Boss 12: जब बच्चों के भेजे दिवाली गिफ्ट को पाकर रोने लगे श्रीसंत, सृष्टि के लिए
आया ये तोहफा
नई दिल्ली:'बिग बॉस 12' के घर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. रविवार को शो में सिंगर आदित्य नारायण और कॉमेडियन भारती सिंह घरवालों के बीच आए, जहां उन्होंने जमकर मस्ती-मजाक किया. कंटेस्टेंट के लिए परिजनों ने दिवाली गिफ्ट भी भेजा. इन तोहफों को देखकर बिग बॉस के घर में कई सदस्य भावुक हो गए.
इस मौके पर श्रीसंत के लिए उनके बच्चों ने गिफ्ट में यूनिफॉर्म भेजी. इसके साथ एक लेटर भेजा जिस पर लिखा था- 'आई लव यू पापा.' जिसे पाकर वे भावुक हो गए और रोने लगे. इस दौरान करणवीर उन्हें चुप कराते नजर आए.
सृष्टि रोडे के घर से उनके पिता ने पहली सैलरी का नोट आया, जो उनके पापा ने संभालकर रखा था. वहीं, करणवीर के घर से उनके बेटे का स्कूली बैग आया. यह भी पढ़ें:Bigg Boss 12: उर्वशी हुईं बेघर, दीपक ने घुटनों पर बैठकर किया सोमी को प्रपोज
बिग बॉस के घर में पिछले डेढ़ माह से दीपक ठाकुर के घर से उनकी बहनों ने एक स्नेहभरा पत्र भेजा. इस खत को पढ़कर दीपक भावुक हो गए और करणवीर से गले लगकर रोने लगे.
बिग बॉस ने दिवाली के मौके पर घर वालों के लिए कुछ स्पेशल फील देने के लिए पिछले एपिसोड में सपना चौधरी, हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिदें की एंट्री करवाई थी. वहीं वीकेंड पर घर में भारती सिंह और आदित्य नारायण ने जोरदार एंट्री ली, इस एंट्री के बाद जो हुआ वह वाकई मजेदार था.
कॉमेडियन भारती सिंह और सिंगर आदित्य नारायण. (फोटो साभार: colorstv)
घर में एंट्री के बाद भारती ने दीपक से कहा कि, दीपक तुम्हें आज सोमी को प्रपोज करना होगा. ये सुनकर दीपक कुछ बोलते. इसके बाद दीपक और सोमी स्टेज पर आते हैं. दीपक भारती से कहते हैं कि सोमी उनकी अच्छी दोस्त है लेकिन भारती कहती हैं, 'अगर ऐसा है तो दीपक तुम सोमी को अपनी बहन बना लो या फिर प्रपोज करो.' इसके बाद दीपक भारती की जिद पूरी करते हुए घुटनों को जमीन पर टेककर सोमी को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हैं.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment