Skip to main content

राशिफल 9 नवंबर: वृष वालों को आज हो सकता है अचानक फायदा, मीन वालों की चमक सकती है किस्मत










मेष - अपने कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करें. आपको दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा. नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं. शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है. विवाह संबंधी चर्चा हो सकता है. किसी सकारात्मक व्यक्ति से आपकी लंबी बात होगी.

वृष - अचानक फायदा हो सकता है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. आज आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे. रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं. पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं.



कर्क - संतान से मदद मिलने के योग हैं. बिजनेस में किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं. पैसों या रोजगार के संबंध में कोई खुशखबरी मिलने के भी योग बन रहे हैं. आसपास के कुछ लोगों के साथ आपका व्यवहार और बातचीत बहुत हद तक सफल हो सकती है. आप सकारात्मक रहेंगे. आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है. आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं.

सिंह - आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं. आज नए लोगों से दोस्ती होने और संपर्क बनाने का योग है. आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं. आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे. प्रेमी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं. भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं. सेहत का पूरा ध्यान रखें. स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कन्या - आपका रवैया काफी सहानुभूतिपूर्ण और लचीला हो सकता है. ज्यादातर मामलों को आप पूरी गहराई में जाकर ही समझ सकेंगे. माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं. किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है. आपकी मदद से साथ वाले लोगों की कोई समस्या खत्म हो जाएगी. आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर पड़ता हो. दोस्त आपसे संपर्क करते रहेंगे. आपका दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा.

तुला - किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रहेगी. अच्छा बोलकर आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं. आपको कोई महत्वपूर्ण बातचीत करनी हो या इंटरव्यू आदि हो, तो सफलता मिल सकती है. आज आप निस्वार्थ ढंग से कई काम कर सकते हैं. आप सकारात्मक भी रहेंगे. आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य भी आ सकता है. खुद पर भरोसा रखें तो आपकी सेहत अच्छी हो सकती है.

वृश्चिक - सुखद और आनंददायक दिन रहेगा. आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश करेंगे. कोई योजना भी आपके मन में है, तो आपके लिए दिन खास हो सकता है. करियर के लिहाज से दिन यादगार है. जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं. पैसे कमाने के कुछ नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं. ऑफिस में अपने व्यवहार में विनम्रता रखें. कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

धनु - आज आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे. इससे आपको फायदा होगा. सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे. भावनात्मक दृष्टि से आप उत्साहित रहेंगे. आपको खुद पर भी पूरा भरोसा है और दूसरों पर भी रहेगा. नए विचार भी आपके दिमाग में आएंगे. कोई नया प्रेम संबंध भी शुरू होने की संभावना है. बहुत से लोगों के चहेते बन सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है.

मकर - आज दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्त रहेंगे. अपने काम से पीछे न हटें. पैसे कमाने के कुछ नए और अच्छे मौके भी मिल सकते हैं. अपने आत्मविश्वास के दम पर आप दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं. आपकी इनकम बढ़ेगी. संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है. आज आप बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं. जो आगे जाकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

कुंभ - लेन-देन और बचत के मामलों में आज आपको सीरियस रहना होगा. आपके लिए दिन अच्छा है. भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें. संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. माता-पिता की मदद मिलती रहेगी.

मीन - किस्मत का साथ मिल सकता है. आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है. आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए. आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है. आपका मन काम में लगेगा. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...