Skip to main content

शादी के बाद 450 करोड़ का यह बंगला होगा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का आशियाना!


वर्ली स्थित यह इमारत लगभग 50,000 स्‍क्‍वेयर फीट में फैली हुई है. इस बिल्डिंग की नीलामी 2012 में हुई थी और पीरामलों ने इस उस समय 450 करोड़ की भारीभरकम रकम में खरीदा था.


नई दिल्‍ली: इटली की लेक कोमो के किनारे सगाई करने वाली बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अगले महीने मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होने जा रही है. ऐसे में खबर है कि शादी के बाद ईशा और आनंद मुंबई के एक पॉश सी-फेसिंग बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं. शादी के बाद यह नया जोड़ा मुंबई की प्रसिद्ध गुलाटी बिल्‍डिंग में रहने वाला है.

450 करोड़ में पीरामलों ने खरीदी थी 'गुलाटी' बिल्‍डिंग
इन दोनों की शादी मुंबई में होगी, वहीं अंबानी और पीरामल परिवार शादी से ठीक पहले प्रीवेडिंग फंक्‍शन उदयपुर में करेगा. यहां स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ कई कार्यक्रम होंगे. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मुंबई के वर्ली स्थित इस बिल्डिंग की नीलामी 2012 में हुई थी और पीरामलों ने इस उस समय 450 करोड़ की भारीभरकम रकम में खरीदा था. ऐसे में खबर है कि स्‍वाती और अजय पीरामल इस इमारत को आनंद और ईशा को शादी के तोहफे के रूप में देने जा रहे हैं. बीएमसी ने इसी साल सितंबर में इस प्रॉपर्टी को सारी क्‍लीयरेंस दे दी है और अब पीरामलों को इस बिल्डिंग पर कब्‍जा करने का अधिकार दे दिया है.

इटली में सगाई के बाद अब 12 दिसंबर को यहां होगी मुकेश अंबानी की बेटी की शादी

क्‍या है इस 'गुलाटी' बिल्डिंग की खासीयत
वर्ली स्थित यह इमारत लगभग 50,000 स्‍क्‍वेयर फीट में फैली हुई है. इस इमारत के बेसमेंट में एक लॉन और मल्‍टीपरपज कमरा है. इस घर के अन्‍य फ्लोरस पर डाइनिंग हॉल, बेडरूम, सर्कुलर स्‍टडी और कई अन्‍य कमरे हैं. यहां सर्वेंट क्‍वार्टर भी है. जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को इस घर में एक पूजा की जाएगी और शादी के बाद आनंद और ईशा इसी घर में शिफ्ट होंगे. घर के इंटीरियर पर इस समय काम चल रहा है. इस बंगले से अरब सागर साफ नजर आता है.

mukesh ambani

आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों के परिवार एक-दूसरे को चार दशकों से जानते हैं. कहा जा रहा है कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में शादी का प्रस्ताव दिया था. वह देश की शीर्ष रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं.








Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...